डीआइजी ने निरीक्षण कर पुलिस कार्यालय की देखी हकीकत

परेड में शामिल होने के बाद डीआइजी ने एक-एक पुलिसकर्मियों का बेल्ट और जूता तक चेक किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 11:23 PM (IST)
डीआइजी ने निरीक्षण कर पुलिस कार्यालय की देखी हकीकत
डीआइजी ने निरीक्षण कर पुलिस कार्यालय की देखी हकीकत

महराजगंज: गोरखपुर रेंज के डीआइजी राजेश मोदक मंगलवार की सुबह पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। आफिस में तैनात कर्मचारी अभिलेखों को ठीक करने में जुट गए। सलामी के बाद डीआइजी ने डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ एलआइयू, एकांउट, बड़ी पेशी, अपराध शाखा, लिपिक कार्यालय, सम्मन सेल सहित सभी कार्यालय में बारी-बारी पहुंचे। वहां तैनात कर्मचारियों से काम के बारे में पूछताछ की और निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव व सफाई पर विशेष जोर दिया। लंबित मामलों के निस्तारण के लिए अभियान चलाने को कहा। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े मामले अधिक पहुंचते हैं। करीब एक घंटे तक कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद वह एसपी के साथ फरियादियों की समस्या सुनने लगे।

सुबह साढ़े छह बजे वह सीधे पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर पहुंचे। वहां पहले से जिले के थानेदार व क्षेत्राधिकारी मौजूद थे। परेड में शामिल होने के बाद डीआइजी ने एक-एक पुलिसकर्मियों का बेल्ट और जूता तक चेक किया। फिटनेस को लेकर ग्राउंड पर नाराजगी जताई। इसके बाद वह पुलिस लाइन का निरीक्षण करने पहुंच गए। दो सौ प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के विभिन्न बैरकों, भोजनालय और ट्रेनिग के बारे में जानकारी जुटाई।

डीआइजी राजेश मोदक ने कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मातहतों के साथ अपराध की समीक्षा भी है। नगर में यातायात व्यवस्था, महिला संबंधी अपराध, नाबालिग लड़कियों की बरामदगी को मुद्दा बनाया। समीक्षा में उन्होंने थानेदारों को इन पहलुओं पर गंभीर होकर काम करने की बात कहीं। मीटिग में एएसपी आशुतोष शुक्ल सहित सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी