पुलिस चौकी से हो रही मरीजों की दिक्कत

महराजगंज: अड्डा बाजार में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जो इस समय चिकित्सक विहीन होने के बावज

By Edited By: Publish:Sun, 28 Aug 2016 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 28 Aug 2016 12:01 AM (IST)
पुलिस चौकी से हो रही मरीजों की दिक्कत

महराजगंज: अड्डा बाजार में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जो इस समय चिकित्सक विहीन होने के बावजूद जननी सुरक्षा का केन्द्र है। उसी अस्पताल के आधे भाग पर पुलिस चौकी का कब्जा बरसो से है। जिससे महिलाओं व उनके परिजनों को काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा हैं। लोगों ने पुलिस चौकी हटाने की मांग की है। अड्डा बाजार बेलभार ग्राम सभा में दस वर्ष पूर्व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना हुई थी। जो आज भी मुकदमे में है। यही नहीं अस्पताल जीर्ण हो चुका है, परन्तु विभाग को सुपुर्द नहीं है। वहीं अस्पताल के आधे भाग में बरसों से पुलिस चौकी कायम है जो काफी विरोध के बाद भी नहीं हटाई गई है। लोगों का बताना है कि इसका मुख्य कारण चिकित्सक का न होना है, जिससे जिससे यह लवारिस पड़ा हुआ था। इसे आजकल जननी सुरक्षा योजना प्रसव केन्द्र बनाया गया है। जहां पर मात्र एक फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स और एक दाई के भरोसे काम चलाया जा रहा है। यहां पर आये दिन प्रसव के लिए लोग आते रहते हैं। जिससे पूरे परिसर में भीड़ लगी रहती है। दूसरी ओर इसी में संचालित हो रही पुलिस चौकी से मरीजों को काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक भारत ¨सह यादव ने बताया कि स्थान न मिलने से अस्थायी चौकी का कार्य संचालन हो रहा है। उसे जल्द ही सही स्थान पर स्थापित कर दिया जायेगा।

chat bot
आपका साथी