सब पढ़े सब बढ़े के नारे के साथ निकली रैली

महराजगंज: सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बृजमनगंज विकास खंड में ब्लाक स्तरीय प्राथमिक

By Edited By: Publish:Fri, 27 Mar 2015 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2015 10:38 PM (IST)
सब पढ़े सब बढ़े के नारे के साथ निकली रैली

महराजगंज:

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बृजमनगंज विकास खंड में ब्लाक स्तरीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने सर्व शिक्षा अभियान की रैली निकाल कर छात्रों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। रैली में शामिल छात्रों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत आयोजित रैली को खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद व प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामअवध प्रसाद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली बृजमनगंज कस्बा, स्टेशन चौराहा, धानी चौराहा, साहाबाद, हाताबेला हरैया, मटिहनवा, नरायनपुर में गई। खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने कहा कि शिक्षा से ही विकास सम्भव है। इस लिए समाज का हर वर्ग पढ़ लिखकर प्रगति करे। सरकार चौदह वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रही है। जिसका लोगों को लाभ लेना चाहिए। रैली में प्रमुख रूप से विनय पाठक, अखिलेश यादव, विजय कुमार जायसवाल, चंद्र प्रकाश, डा. रियाजुद्दीन, चंदन द्विवेदी, सन्त कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी