सीतापुर में युवक की मौत...चेहरे पर था घाव, स्‍वजनों ने कहा स‍ियार के काटने से गई जान

सुबह देर होने पर भी जब वह नहीं जागा तो उसके घर वाले जगाने पहुंचे। उसके ऊपर से कंबल हटाया और उसे हिला कर जगाने की कोशिश की जब नहीं उठा तो घर वालों ने देखा कि वह मर चुका है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 07:05 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 09:24 AM (IST)
सीतापुर में युवक की मौत...चेहरे पर था घाव, स्‍वजनों ने कहा स‍ियार के काटने से गई जान
इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने पर भी सूचना नहीं दी है।

सीतापुर, जेएनएन। गांजरी इलाके में गुरुवार रात में घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे युवक की सियार के काटने से मौत हो गई। मामला सकरन थाना क्षेत्र के कल्ली मजरा मदनापुर घाट गांव का है। बताया जा रहा है कि बनवारी लोधी का 23 वर्षीय बेटा महेश्वर दयाल गुरुवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान आए सियार ने महेश्वर दयाल के मुंह पर हमला बोल दिया। उसने महेश्वर दयाल की नाक पर काटा। बताया जा रहा है कि सियार के हमले के बाद भी महेश्वर दयाल मामले को कुछ समझ नहीं पाया और हल्की दर्द के बाद दोबारा सो गया।

सुबह देर होने पर भी जब वह नहीं जागा तो उसके घर वाले जगाने पहुंचे। उसके ऊपर से कंबल हटाया और उसे हिला कर जगाने की कोशिश की जब नहीं उठा तो घर वालों ने देखा कि वह मर चुका है। मृतक युवक के पिता बनवारी लोधी ने बताया कि उसके बेटे को नाक पर सियार ने काट लिया है। बनवारी का कहना है कि सियार पागल होगा, इसीलिए उसके हमले से बेटा मर गया। फिलहाल शोकाकुल परिवार ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने पर भी सूचना नहीं दी है।

जानलेवा हो गए सियार

युवक के पिता बनवारी लोधी ने बताया कि क्षेत्र में सियारों का आतंक है। सियार व्यक्ति को अकेला पाकर हमला करते रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में काफी सियार उग्र हो गए हैं। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई दूसरा मामला सामने नहीं आया है।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था महेश्वर

बनवारी लोधी ने बताया कि उसका बेटा महेश्वर दयाल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। महेश्वर का विवाह अभी पिछले महीनों में लॉकडाउन के दौरान ही हुआ था। उसकी पत्नी ससुराल में ही है। 

chat bot
आपका साथी