सीएम योगी ने दिए यश भारती अवॉर्ड के जांच के न‍िर्देश

उन्होंने कहा कि पुरस्कारों के वितरण के दौरान उसकी गरिमा का भी ध्यान रखा जाना चाह‍िए, अपात्रों को अनावश्यक पुरस्कृत करने से पुरस्कार की गरिमा गिरती है।

By amal chowdhuryEdited By: Publish:Fri, 21 Apr 2017 08:51 AM (IST) Updated:Fri, 21 Apr 2017 08:51 AM (IST)
सीएम योगी ने दिए यश भारती अवॉर्ड के जांच के न‍िर्देश
सीएम योगी ने दिए यश भारती अवॉर्ड के जांच के न‍िर्देश

 लखनऊ (जेएनएन)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के दौरे के बाद गुरुवार देर रात आठ विभागों का प्रजेंटेशन देखा। संस्कृति विभाग के प्रजेंटेशन के दौरान उन्होंने यश भारती पुरस्कार की गहनता से जांच करने के न‍िर्देश द‍िए। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार किन आधारों और मापदंडों पर दिए गए इसकी समीक्षा की जाए।

इसके बाद इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरस्कारों के वितरण के दौरान उसकी गरिमा का भी ध्यान रखा जाना चाह‍िए। अपात्रों को अनावश्यक पुरस्कृत करने से पुरस्कार की गरिमा गिरती है।
भातखंडे संगीत संस्थान पर चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि इसकी शाखाएं प्रदेश के अन्य ज‍िलों में भी स्थापित करने की सम्भावनाओं को तलाशा जाए। उन्होंने ब्रज क्षेत्र में कला केन्द्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि लोक परंपरा, लोक संस्कृति, लोकगीत तथा ऐतिहासिक परंपराओं पर केंद्रित लाइट एंड साउंड कार्यक्रमों के आयोजन पर भी काम किया जाए।योगी ने कहा, 'हमारी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण करना होगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली अतीत को देख सकें।'

यह भी पढ़ें: प्रदेश में भी खत्म हुआ लाल-नीली बत्ती का जमाना

मैत्रेय परियोजना पर दोबारा विचार की जरूरत: योगी आद‍ित्यनाथ ने कुशीनगर ज‍िले में चलाई जा रही मैत्रेय परियोजना का जिक्र आने पर कहा कि इस परियोजना पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसमें अनावश्यक भूमि अधिग्रहण के कारण इससे प्रभावित किसान इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'किसी भी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले किसानों की राय अवश्य ली जानी चाहिए। जहां तक संभव हो, ज‍िलों में मौजूद ऊसर, बंजर जैसी अनुपजाऊ भूमि का उपयोग परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए किया जाना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: सीतापुर में 47,537 एक्टीवेटेड सिम का मिला जखीरा, छह गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी