UP Weather Today: यूपी के कई जिलों में सुबह से हो रही है बूंदाबांदी, IMD का 43 शहरों में बारिश का अलर्ट

UP Weather Today यूपी के कई शहरों में भीषण उमस और गर्मी के बाद शुक्रवार देर रात को हुई बारिश ने राहत की सांस दी है। मौसम में तेजी से हुए बदलावों के बाद ठंडक भी बढ़ गई है। सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं।

By Prabhapunj MishraEdited By: Publish:Sat, 20 Aug 2022 11:54 AM (IST) Updated:Sat, 20 Aug 2022 11:54 AM (IST)
UP Weather Today: यूपी के कई जिलों में सुबह से हो रही है बूंदाबांदी, IMD का 43 शहरों में बारिश का अलर्ट
UP Weather Today लखनऊ, कानपुर सहित कई जिलों में सुबह से छाए हैं बादल

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Today उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की देर रात मौसम (Weather) ने करवट ली तो माहौल खुशनुमा हो गया। मौसम में ये बदलाव शनिवार को जारी है। मेरठ, मथुरा, प्रयागराज (Prayagraj Weather) सहित कई जिलों में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश के बाद तापमान में पांच से सात डिग्री के बीच गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

आगरा (Agra Weather) में शनिवार सुबह से ही कभी फुहारें तो कभी तेज वर्षा हो रही है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। बारिश से जहां एक ओर सड़कों पर जलभराव हो गया है वहीं लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहने और वर्षा होने की संभावना है। रविवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और वर्षा होगी। सोमवार को आंशिक बादलों के साथ वर्षा होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

प्रयागराज (Prayagraj Weather) में शुक्रवार देर रात शुरु हुई बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह से जारी है। मौसम के करवट लेने के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह से ही आसमान में घने बादल रुक-रुककर वर्षा कर रहे हैं। प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ कई बार बारिश होगी। बादलों के छाए रहने से चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

प्रतापगढ़ (Pratapgarh Weather) में शनिवार सुबह से ही आसमान साफ है। मौसम विभाग की मानें तो पुरवा हवाएं चलने पर वर्षा हो सकती है। प्रतापगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं कौशांबी में आज सुबह से बादल छाए रहने के साथ उमस बनी हुई है। दिन में धूप तेज होने के साथ गर्मी और बढ़ सकती है। शाम को बूंदाबांदी एवं वर्षा होने के भी आसार हैं। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मेरठ (Meerut Weather) में आज सुबह हुई बारिश के बाद भीषण उमस झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। शहर के कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से ठंडक प्रदान की है।

वाराणसी ((Varanasi Weather)) में शनिवार की सुबह से ही बादलों की सक्रियता बूंदाबांदी में बदल गई और सुबह पांच बजे के बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी और उमस से पर्याप्‍त राहत दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवजाही का रुख बना रहेगा। मौसम विभाग ने आगे भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वाराणसी में बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। न्‍यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा।

chat bot
आपका साथी