आगरा में भिड़े मुस्लिमों के दो गुट, पथराव व फायरिंग

मदरसे के शिक्षकों पर हमले के मामले में आज आगरा में मुस्लिमों के दो गुट आमने-सामने आ गये। इनके बीच जमकर पथराव के साथ फायरिंग की हुई। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों गुट काफी हमलावार रहे। इसमें करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 12:16 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 01:42 PM (IST)
आगरा में भिड़े मुस्लिमों के दो गुट, पथराव व फायरिंग

लखनऊ। मदरसे के शिक्षकों पर हमले के मामले में आज आगरा में मुस्लिमों के दो गुट आमने-सामने आ गये। इनके बीच जमकर पथराव के साथ फायरिंग की हुई। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों गुट काफी हमलावार रहे। इसमें करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये हैं।

आगरा के शमसाबाद कस्बा में आज माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। यहां पर मुस्लिम समुदाय के दो वर्ग आमने-सामने आ गये। चंद रोज पहले यहां पर मदरसा शिक्षकों पर हमला हुआ था। जिसको लेकर दोनों पक्षों का मत भिन्न था। आज इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

एक वर्ग मदरसा शिक्षकों पर हमले को लेकर पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बना रहा था। इनकी मांग हमलावरों को गिरफ्तार करने की है तो दूसरा वर्ग इसके खिलाफ था। इसी बात को लेकर आज दोनों पक्षों में पथराव के साथ हवाई फायरिंग भी हुई। भीड़ में वहां पर पुलिस की मौजूदगी में भी जमकर पथराव तथा फायरिंग की।

पढ़ेंः बागपत में छेड़छाड़ को लेकर ट्रेन में मारपीट, 10 लोग घायल

chat bot
आपका साथी