यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा- ब्राह्मण भाजपा के साथ, कांग्रेस-सपा अपने गिरेबां में झांकें

यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंंने दावा किया कि भाजपा को ब्राह्मणों का समर्थन पार्टी के गठन के पहले दिन से ही रहा है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 10:49 PM (IST)
यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा- ब्राह्मण भाजपा के साथ, कांग्रेस-सपा अपने गिरेबां में झांकें
यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा- ब्राह्मण भाजपा के साथ, कांग्रेस-सपा अपने गिरेबां में झांकें

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों के एनकाउंटर के बाद से कुछ दल सोशल मीडिया के जरिए ब्राह्मण उत्पीड़न का मुद्दा खड़ा करना चाहते हैं। वह सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप लगा रहे हैं। इसका जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उनके ब्राह्मण प्रेम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अपने गिरेबां में झांकें। उन्होंंने दावा किया कि भाजपा को ब्राह्मणों का समर्थन पार्टी के गठन के पहले दिन से ही रहा है।

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए समय-समय पर ब्राह्मणों को अपमानित करने वाली समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों में एकाएक जागे ब्राह्मण प्रेम को देखकर किसी को भी आश्चर्य होना स्वाभाविक है। जब भी ये राजनीतिक दल सत्ता में रहे हैं, इन्होंने अपने वोट बैंक की राजनीति को पक्का करने के लिए ब्राह्मणों ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। कौन नहीं जानता कि सपा की सारी राजनीति एमवाई यानी मुसलमानों और यादवों के गठजोड़ का नारा देकर की जाती थी।

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस को तो केवल दो मिनट समाचार में बने रहने के लिए कोई भी मुद्दा ठीक लगता है। पूरा जीवन कांंग्रेस को देने वाले पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी और स्व. रामकृष्ण द्विवेदी को पार्टी से अपमान के सिवाय कुछ नहीं मिला। पाठक ने बताया कि विकास दुबे एनकाउंटर की जांच के आदेश पहले ही सरकार ने दे दिए हैं। सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी एकाउंट बनाकर साजिश रची जा रही है। इस साजिश का भंडाफोड़ समय आने पर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी