भव्य होगा उत्तर प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत तीन दर्जन से अधिक अति विशिष्ट मेहमानों के आने की उम्मीद है।

By amal chowdhuryEdited By: Publish:Thu, 16 Mar 2017 10:44 AM (IST) Updated:Thu, 16 Mar 2017 10:48 AM (IST)
भव्य होगा उत्तर प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण
भव्य होगा उत्तर प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई सरकार के मुख्यमंत्री का नाम और शपथ ग्रहण की तारीख तय न होने से असमंजस बना हुआ है। हालांकि अफसरों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। संकेत मिले हैं कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत तीन दर्जन से अधिक अति विशिष्ट मेहमानों के आने की उम्मीद है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के भी मुकम्मल इंतजाम किये जा रहे हैं।

शासन और पुलिस महकमे ने यातायात प्रबंधन और भव्य पंडाल की दृष्टि से तैयारी पूरी कर ली है। कांशीराम स्मृति उपवन या लामार्ट मैदान में शपथ ग्रहण की यादा उम्मीद है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भी संभावनाएं तलाशी गयीं लेकिन, वहां मेट्रो का निर्माण होने से यातायात की असुविधा और अन्य वजहों से बात नहीं बन पा रही है। कुछ अन्य प्रमुख स्थलों पर भी विचार किया जा रहा है। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा, डीजीपी जावीद अहमद और एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटे हैं। अफसरों का कहना है कि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन, बाकी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार पर होगी भाजपा सरकार की परीक्षा

कई रायों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल: भाजपा उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक विजय के जश्न में अपने अन्य रायों के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल करना चाहती है। 16 रायों में भाजपा गठबंधन की सरकार है। जाहिर है कि भाजपा शासित गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, नगालैंड, गोवा और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण का न्योता जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुछ अन्य प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले केंद्रीय मंत्रियों का आना लगभग तय है। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में इन विशिष्ट मेहमानों के आने से समारोह की भव्यता होगी। इसी हिसाब से सुरक्षा के भी इंतजाम किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष राज बब्‍बर ने की इस्‍तीफे की पेशकश

chat bot
आपका साथी