यूपीसीसी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा-कांग्रेसियों से बड़ा कोई राष्ट्रवादी नहीं

राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में राज बब्बर ने कहा कि भाजपा का एजेंडा भय और बंटवारे का है जबकि कांग्रेस हर जगह पर जनता को अधिकार देती है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 12:34 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 12:47 PM (IST)
यूपीसीसी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा-कांग्रेसियों से बड़ा कोई राष्ट्रवादी नहीं
यूपीसीसी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा-कांग्रेसियों से बड़ा कोई राष्ट्रवादी नहीं

लखनऊ, जेएनएन। लंबे समय से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में लगे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर आज राज बब्बर ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर उनको नमन करने के साथ इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रदेश मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि। दी। राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में राज बब्बर ने कहा कि भाजपा का एजेंडा भय और बंटवारे का है, जबकि कांग्रेस हर जगह पर जनता को अधिकार देती है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को लेकर जो बातें की जा रही हैं, उनसे डरें नहीं। इतिहास पढि़ए, बिना डरे मुकाबले कीजिये। कांग्रेसियों से बड़ा कोई भी राष्ट्रवादी नहीं है। इतिहास इसका गवाह है कि देश की आजादी में किसका कितना योगदान था। 

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी शताब्दी के पुरोधा थे। उन्होंने देश को नई दिशा दी। शिक्षा, तकनीक के साथ हर क्षेत्र में उनकी सोच काफी व्यापक थी। किसान के साथ ही जवान की उनको चिंता थी। राजीव गांधी हम सभी के आदर्श हैं।

chat bot
आपका साथी