यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- किसानों को भड़का रहा विपक्ष, माहौल बिगाड़ने वालों को करेंगे बेनकाब

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया है कि किसानों को सच्चाई न बताकर विपक्ष भड़काकर वातावरण खराब करने की साजिश में जुटा है। कोरोना संक्रमण काल में अस्थिरता फैलाने वालों के चेहरे उजागर किए जाएंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:27 PM (IST)
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- किसानों को भड़का रहा विपक्ष, माहौल बिगाड़ने वालों को करेंगे बेनकाब
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसानों को सच्चाई न बताकर विपक्ष उन्हें भड़का रहा है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया है कि किसानों को सच्चाई न बताकर विपक्ष भड़काकर वातावरण खराब करने की साजिश में जुटा है। कोरोना संक्रमण काल में अस्थिरता फैलाने वालों के चेहरे उजागर किए जाएंगे। पंजाब और हरियाणा में किसानों के उग्र आंदोलन की उत्तर प्रदेश में संभावना को नकारते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस व कुछ विपक्षी पार्टी निहित स्वार्थों की पूर्ति और वोट की राजनीति के चलते किसानों को गुमराह करने में लगी हैं। जो कांग्रेस अपने शासनकाल में कभी किसानों को भला नहीं कर सकी वह किसानों को आत्मनिर्भर होते नहीं देखना चाहती।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चौपालों के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि विधेयकों को लेकर फैलाई भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है। किसानों को भड़काने वालों को जनता पहचान रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को वार्ता के लिए पहले ही कहा जा चुका था परंतु कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन को हिंसक बनाने की कोशिश की। स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि जो कांग्रेस अपने शासनकाल में कभी किसानों को भला नहीं कर सकी वह किसानों को आत्मनिर्भर होते नहीं देखना चाहती।

श्री कर्मवीर जी व श्री भवानी सिंह जी को भाजपा (उत्तर प्रदेश) का सह-संगठन महांमत्री, श्री रत्नाकर जी को भाजपा (बिहार) का सह-संगठन महांमत्री एवं श्री प्रद्युमन जी को संगठक (केन्द्रीय कार्यालय) नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

आपके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई गति प्रदान होगी।

— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) November 27, 2020

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट करके नए बने सह संगठन महामंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कर्मवीर व भवानी सिंह को प्रदेश में सह संगठन महामंत्री बनाए जाने और रत्नाकर को बिहार में सह संगठन महामंत्री तथा पद्युमन को केंद्रीय कार्यालय में संगठक बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई गति मिलने की उम्मीद जतायी है।

chat bot
आपका साथी