सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ऐलान- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को देंगे समर्थन

समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय चिंतन शिविर व प्रशिक्षण समारोह के समापन पर श्रावस्ती पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 में नफरत फैलाकर उत्तर प्रदेश का चुनाव जीता है।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 05:56 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ऐलान- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को देंगे समर्थन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि इन (बीजेपी) नफरत फैलाने वालों को हराए। भाजपा ने 2017 में नफरत फैलाकर उत्तर प्रदेश का चुनाव जीता है।

सपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर व प्रशिक्षण समारोह के समापन पर श्रावस्ती पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अगर परिषद के चुनाव में मतदान होगा तो भारतीय जनता पार्टी के विधायक 'भागने' को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें झूठ बोल कर जनता को बरगला रही हैं। योगी सरकार किसानों की समस्या को नजर अंदाज कर रही हैं। किसानों का हक नहीं दिया जा रहा है। धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का बोल बाला हैं।

कोरोना वैक्सीन के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को फ्री वैक्सीन नहीं लगाना चाहती हैं। हमें वैज्ञानिकों और डॉक्टरों से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन सरकार से शिकायत है और मैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पूछना चाहता हूं कि गरीबों को मुफ्त टीका कब लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों को मुफ्त टीका नहीं लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी सरकार समाजवादी पार्टी की होगी, तब सभी को निश्शुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन छोटे दलों के लिए गुंजाइश रखेगी और रास्ता खुला रखेगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ समझौते के सवाल पर यादव ने कहा कि 'मैं अपनी पुरानी बात पर कायम हूं। उनके (शिवपाल) लिए भी रास्ता खुला है और अगर उनके अलावा कोई जीतने लायक उम्मीदवार होगा तो उसे भी मौका देंगे और विचार करेंगे।'

chat bot
आपका साथी