मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा व बसपा के बीच गठबंधन की अटकलें

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तो समाजवादी पार्टी के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ रही है, अब बसपा के आने के बाद सीटों का बंटवारा भी होना है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 07:36 AM (IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा व बसपा के बीच गठबंधन की अटकलें
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा व बसपा के बीच गठबंधन की अटकलें

लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ किसी भी तरह से जीत दर्ज के प्रयास में लगी समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर सकती हैं। इनके गठबंधन में वहां पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी शामिल हो सकती है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तो समाजवादी पार्टी के साथ वहां पर मिलकर चुनाव लड़ रही है, अब बसपा के आने के बाद सीटों का बंटवारा भी होना है। बहुजन समाज पार्टी ने वहां पर अपने 50 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी से इनकी गठबंधन को लेकर सहमति तो बनती दिख रही है लेकिन सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा है।

लोकसभा चुनाव से पहले अब तो मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के दो कद्दावर दल समाजवादी पार्टी व और बहुजन समाज पार्टी के करीब आने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मायावती-अखिलेश के बीच इस चुनाव में गठबंधन देखने को मिल सकता है। इस गठबंधन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी शामिल हो सकती है। जानकारी के अनुसार गठबंधन को लेकर सहमति तो बनती दिख रही है लेकिन इनके बीच सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी यूपी की दोनों ही पार्टियों को ज्यादा सीट नहीं दे रही है। लिहाजा अभी चर्चा चल रही है।

बीएसपी सुप्रीमो साफ तौर पर अब कांग्रेस से किसी प्रकार के गठबंधन की गुंजाइश को ही खत्म कर चुकी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी भी कांग्रेस से गठजोड़ से पीछे हट चुकी है। इन दोनों पार्टियों के लिए ये चुनाव जीत से ज्यादा अपनी पार्टी का जनाधार यूपी से बाहर बढ़ाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। वहीं दोनों पार्टियों की कांग्रेस से तल्खी का असर लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी पडऩे की उम्मीद की जा रही है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश अखिलेश यादव ने पिछले दिनों कहा था कि पार्टी मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी से गठबंधन करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने काफी इंतजार कराया। हम मध्य प्रदेश में अकेले या फिर गोंडवाना पार्टी या बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में थे। हम वहां पर बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर भी चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश के शहडोल में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सभा में भाग लिया था। यहां उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ प्रदेश में चुनाव लडऩे का ऐलान किया था। 

chat bot
आपका साथी