300 शूटरों ने लखनऊ महोत्सव में लगाया निशाना

लखनऊ। लखनऊ महोत्सव में शूटिंग प्रतियोगिता के आखिरी दिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के 300 स

By Edited By: Publish:Sun, 24 Nov 2013 09:09 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2013 02:04 AM (IST)
300 शूटरों ने लखनऊ महोत्सव में लगाया निशाना

लखनऊ। लखनऊ महोत्सव में शूटिंग प्रतियोगिता के आखिरी दिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के 300 से अधिक शूटरों ने अपना हुनर दिखाया। लखनऊ महोत्सव समिति व जिला राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिन की शूटिंग प्रतियोगिता का समापन रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ।

इस बीच पिस्टल, रिवॉल्वर, 0.312 बोर स्क्रीट व 0.22 बोर राइफल पिस्टल को मिलाकर लगभग 50 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाते हुए निशानेबाज टीपी हवेलिया ने बेस्ट शूटर का खिताब जीता। उन्होंने 0.32 बोर पिस्टल में सर्वाधिक सटीक निशाना साधा। टै्रप शूटिंग में फराज अल्वी ने रजत और लकी खां ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 0.32 बोर में उप विजेता मुहम्मद आदिल और तीसरे स्थान पर मुहम्मद अदनान रहे। बालिकाओं की 0.22 पिस्टल स्पर्धा में वर्तिका सिंह ने स्वर्ण, सना नाज ने रजत व महजबी बानो ने कांस्य जीता। एयर पिस्टल रेंज में चेतना ने बाजी मारी। रिशिका ने दूसरा व इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश पाल, अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ रामकुमार गौतम व अपर नगर मजिस्ट्रेट षष्टम प्रेम प्रकाश उपाध्याय मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी