राहुल कल करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद, राज बब्बर परख रहे तैयारी

कार्यक्रम में सिर्फ पंजीकृत कार्यकर्ताओं को ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश मिलेगा। इन सभी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jul 2016 05:52 PM (IST)
राहुल कल करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद, राज बब्बर परख रहे तैयारी

लखनऊ (वेब डेस्क)। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल लखनऊ के रमा बाई अम्बेडकर मैदान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी को इनको संबोधित करने का कार्यक्रम भी है। उनके प्रस्तावित राजभवन मार्च को प्रशासन की इजाजत नहीं मिल सकी। सुरक्षा कारणों इसको प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यूपी उद्घोष के तहत कल लखनऊ के रमा बाई अंबेडकर मैदान में प्रदेशभर से चुनिंदा 50 हजार कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा।

यह भी पढ़ें- राहुल-कार्यकर्ता संवाद के लिए बनेगा सौ मीटर लंबा रैंप

इस कार्यक्रम में सिर्फ पंजीकृत कार्यकर्ताओं को ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश मिलेगा। इन सभी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में 29 को रैली

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल दिन में 2:30 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर पहुंचे। उसके बाद वह सीधे रमा बाई अंबेडकर मैदान का रुख करेंगे जहां उनका तीन बजे तक पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।यहां उनको प्रदेश कांग्रेस के करीब पचास हजार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करना है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी भारत जैसे देश के प्रधानमंत्री बनने के काबिल नहीं : ओमपुरी

पहली बार हो रहे इस विशाल संवाद कार्यक्रम में हर कार्यकर्ता को राहुल गांधी से सवाल पूछने का मौका दिया जाएगा। सवालों को एक बाक्स जमा किया जाएगा और एक-एक करके निकालेंगे। राहुल गांधी सौ मीटर लंबे रैम्प पर चलकर सवाल पूछने वाले कार्यकर्ता तक पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- पिछले दो सालों में सोनिया-राहुल ने संसद में सरकार से नहीं पूछा एक भी सवाल

राहुल गांधी का रमा बाई अंबेडकर मैदान में छह बजे तक का कार्यक्रम है। इसके बाद वह एयरपोर्ट पहुचेंगे। यहां करीब दो घंटे तक राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। उनका रात आठ बजे दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम तय है।

तैयारियां जोरों पर

राहुल गांधी के कार्यक्रम के कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम जी-जान से लगे हैं। दिन में सांसद प्रमोद तिवारी ने यहां पर चल रही तैयारियों को परखा।

यह भी पढ़ें- नाम- राहुल गांधी, पिता का नाम स्व. राजीव गांधी.. व्यवसाय-चालक

इसके बाद करीब तीन बजे प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर दिल्ली से आने के बाद एयरपोर्ट से सीधा रमा बाई अंबेडकर मैदान में पहुंच गये। जहां पर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।

कांग्रेस में बनी होर्डिंग नीति

कांग्रेस में मनमाने ढंग से होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। एकरूपता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से गाइडलाइन तैयार की गयी है।

यह भी पढ़ें- अमेठी में पप्पू तो गोरखपुर में 'सिंघम' हैं राहुल गांधी

कांग्रेस के होर्डिंग में अब केवल वही चेहरे नजर आएंगे, जिनको दिल्ली कार्यालय के जारी सीडी में दिखाया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व मुख्यमंत्री की उम्मीदवार शीला दीक्षित को हर जगह पर प्रमुखता प्रदान की जाएगी।

chat bot
आपका साथी