एक लाख रुपये से कम में न मिलेगा गाड़ी का VIP नंबर, ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

उप्र मोटरयान (सत्ताइसवां संशोधन) नियमावली के संबंध में प्रमुख सचिव परिवहन अरविंद कुमार ने शासनादेश जारी कर दिया।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 09:18 AM (IST)
एक लाख रुपये से कम में न मिलेगा गाड़ी का VIP नंबर, ज्यादा ढीली करनी होगी जेब
एक लाख रुपये से कम में न मिलेगा गाड़ी का VIP नंबर, ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

लखनऊ, जेएनएन। यदि आप गाड़ी के लिए आकर्षक और वीआइपी नंबर चाहते हैं तो अब मोटी रकम खर्च करनी होगी। उप्र मोटरयान की संशोधित नियमावली के तहत चारपहिया वाहन के वीआइपी (अति आकर्षक) नंबर की नीलामी ही एक लाख रुपये से शुरू होगी।

उप्र मोटरयान (सत्ताइसवां संशोधन) नियमावली के संबंध में प्रमुख सचिव परिवहन अरविंद कुमार ने गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया। इसके तहत वीआइपी नंबर के आवंटन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब तक आकर्षक, अति आकर्षक नंबरों के लिए तीन से पंद्रह हजार रुपये तक न्यूनतम दाम तय थे। नई व्यवस्था में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की श्रेणी अलग करते हुए पांच से छह गुना तक न्यूनतम दर बढ़ा दी है।

अब यह होगी न्यूनतम दर

श्रेणी                 दोपहिया       चारपहिया

अति आकर्षक     20,000         100,000

अति महत्वपूर्ण     10,000         50,000

आकर्षक            5000            50,000

महत्वपूर्ण           3000             15,000

(नोट- दर रुपये में है।)

पुराने पसंदीदा नंबर से चलाएं नई गाड़ी

परिवहन विभाग ने नंबर पोर्टेबिलिटी की व्यवस्था भी लागू कर दी है। कोई भी व्यक्ति अपनी पुरानी गाड़ी के नंबर पर ही नए वाहन का पंजीयन करा सकता है। हालांकि यह नंबर पोर्टेबिलिटी उसी वाहन की श्रेणी में होगी। 

chat bot
आपका साथी