Acid Attack in Raebareli: मामा ने भांजी और उसके पति पर फेंका तेजाब, सोते समय कि‍या हमला

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के समसपुर खालसा गांव में शुक्रवार की रात सगे मामा ने अपनी भांजी और उसके पति पर तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही कि दोनों के चेहरे और गले के पास ही हल्के-फुल्के घाव हुए। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 06:46 PM (IST)
Acid Attack in Raebareli: मामा ने भांजी और उसके पति पर फेंका तेजाब, सोते समय कि‍या हमला
रायबरेली में शुक्रवार की रात सगे मामा ने अपनी भांजी और उसके पति पर तेजाब फेंक दिया।

रायबरेली, जेएनएन। सलोन कोतवाली क्षेत्र के समसपुर खालसा गांव में शुक्रवार की रात सगे मामा ने अपनी भांजी और उसके पति पर तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही कि दोनों के चेहरे और गले के पास ही हल्के-फुल्के घाव हुए। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपित मामा और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है।

यह है मामला 

उक्त गांव निवासी शमीम अहमद की पुत्री हिना बानो का विवाह दस जनवरी को फतेहपुर के कोलवा हथगवा निवासी मो. अजीब के मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था। 11 जनवरी को उन्होंने रायबरेली में कोर्ट मैरिज भी की, उसके बाद अजीब पत्नी को लेकर अपने गांव चला गया। शुक्रवार को हिना और अजीब समसपुर खालसा गांव आए और रात रुक गए। दोनों आंगन के पास बने कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि रात में कौशांबी के निजामई थाना सिराथू निवासी हिना का मामा रहमानी अपने तीन साथियों के साथ घर के पीछे के रास्ते से दाखिल हुआ और सो रहे दंपती पर तेजाब फेंक कर भाग निकला। तेजाब से जलने पर दोनों चीख पड़े, जिसके बाद परिवारजनों की नींद खुली। रात में ही उन्हें पीएचसी में भर्ती करा दिया गया।

पीड़िता के पिता शमीम अहमद ने बताया कि उसका साला रहमानी बेटी हिना की शादी अजीब के साथ होने से नाखुश था। उसकी बेटी और अजीब एक दूसरे को पहले से पसंद करते थे, इसीलिए दोनों की रजामंदी होने पर उसने शादी कर दी। यही बात रहमानी को नागवार गुजरी और उसने बेटी हिना और दामाद अजीब के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। शमीम की तहरीर पर रहमानी और उसके साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो गई है। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। गैर जनपद की पुलिस से भी मदद मांगी गई है।

chat bot
आपका साथी