दुधवा नेशनल पार्क में मिला तेंदुए का शव, बाघ से संघर्ष की आशंका

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क के सठियाना रेंज के कक्ष संख्या दो का मामला। तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली के आइवीआरआइ भेज दिया गया।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 01:19 AM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 07:42 AM (IST)
दुधवा नेशनल पार्क में मिला तेंदुए का शव, बाघ से संघर्ष की आशंका
दुधवा नेशनल पार्क में मिला तेंदुए का शव, बाघ से संघर्ष की आशंका

लखीमपुर खीरी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शनिवार की देर दुधवा नेशनल पार्क के सठियाना रेंज के कक्ष संख्या दो में एक तेंदुए का शव मिला। सूचना मिलते ही फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक व पार्क उपनिदेशक मनोज सोनकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव बरामद कर लिया। तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली के आइवीआरआइ भेज दिया गया। 

ये है पूरा मामला 

मामला दुधवा नेशनल पार्क के सठियाना रेंज के कक्ष संख्या दो का है। यहां देर रात एक तेंदुए का शव मिला। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने पलिया के उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर जेबी सिंह, पशु चिकित्सक डॉक्टर अरविन्द वर्मा, दुधवा के पशु चिकित्सक डॉक्टर दया शंकर, विश्व प्रकृति निधि के समन्यवयक मुदित गुप्ता के साथ इलाके का निरीक्षण किया। सठियाना का क्षेत्र काफी घना वनक्षेत्र है। क्षेत्र में मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई। डॉग स्क्वायड से भी परीक्षण कराया गया, कोई भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली। परीक्षण से पता चला कि तेंदुए के शरीर के समस्त भाग जैसे नाखून, दांत आदि सुरक्षित है। कुछ दूर पर बाघ की मौजूदगी के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ की मृत्यु किसी वन्य जीव से आपसी संघर्ष में हुई है। फिर फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि तेंदुए का पोस्टमॉर्टम आइवीआरआई बरेली में कराया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी