COVID-19 In UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 574 नए मामले मिले, अब कुल 3,653 एक्टिव केस

UP Coronavirus News Update उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कोरोना के 574 नये मामले मिले हैं। कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या अब 3653 पहुंच गई है। राज्य में 100566 सैम्पल की जांच की गई थी जिसमें कोरोना संक्रमण के 574 नये मामले आए।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 12:44 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 12:44 AM (IST)
COVID-19 In UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 574 नए मामले मिले, अब कुल 3,653 एक्टिव केस
UP Coronavirus News Update: प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कोरोना के 574 नये मामले मिले हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कुल 1,00,566 सैंपल की जांच हुई, कोरोना संक्रमण के 574 नए मामले मिले हैं। इसी अवधि में 525 लोग तथा अब तक कुल 20,61,350 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल 3,653 एक्टिव मामले हैं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 11,68,37,848 सैंपल की जांच की गयी है। कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। शनिवार को 3,32,113 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,34,23,852 व दूसरी डोज 14,24,63,191 दी गयी। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कुल पहली डोज 1,39,51,198 व दूसरी डोज 1,21,21,879 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 81,09,860 व दूसरी डोज 56,20,640 दी गयी। 35,18,680 प्रीकाशन डोज दी गयी है।

राजधानी लखनऊ में लगातार नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 के पार आ रहा है। रविवार को 131 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 63 पुरुष एवं 68 महिला रोगी शामिल हैं। 94 लोगों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमित मरीजों की संख्या 900 के पार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग रोजाना करीब सात हजार कोरोना नमूनों की जांच कर रहा है। कांटैक्ट ट्रेसिंग में आठ, यात्रा कर लौटे पांच यात्री, हल्के लक्षण वाले 40 और आपरेशन से पहले जांच में दो मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं।

chat bot
आपका साथी