सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-युवाओं के मन में वेस्ट को वेल्थ में बदलने का इनोवेटिव आइडिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के मन में वेस्ट को वेल्थ में बदलने का इनोवेटिव आइडिया युवाओं के मन में है। इसे मंच देने की जिम्मेदारी तकनीकी संस्थाओं की है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 03:44 PM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-युवाओं के मन में वेस्ट को वेल्थ में बदलने का इनोवेटिव आइडिया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-युवाओं के मन में वेस्ट को वेल्थ में बदलने का इनोवेटिव आइडिया

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज युवाओं को बड़ा तोहफा दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में आज 250 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया।

इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि युवाओं के मन में वेस्ट को वेल्थ में बदलने का इनोवेटिव आइडिया युवाओं के मन में है। इसे मंच देने की जिम्मेदारी तकनीकी संस्थाओं की है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के विकास में प्राविधिक विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेजों व अन्य संस्थाओं की बड़ी भूमिका हो सकती है, बशर्ते वह इस भूमिका को पहचान सकें। उन्होंने कहा कि इस देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था।

प्राविधिक विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 250 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके बाद 21 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किया। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन कर सर्वश्रेष्ठ प्रोटोटाइप मॉडल को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां केंद्रीय प्लेसमेंट सेल व रोजगार पोर्टल की भी शुरुआत की।  

chat bot
आपका साथी