विश्व रिकार्ड की ओर बुलंदशहर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिला बुलंदशहर एक विश्व रिकार्ड की ओर है। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में आज सुबह से 36 घंटे तक लगातार सफाई अभियान चलेगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 03:59 PM (IST) Updated:Thu, 18 Dec 2014 04:02 PM (IST)
विश्व रिकार्ड की ओर बुलंदशहर

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिला बुलंदशहर एक विश्व रिकार्ड की ओर है। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में आज सुबह से 36 घंटे तक लगातार सफाई अभियान चलेगा।

बुलंदशहर बीते वर्ष में मतदाता जागरूकता के साथ ही कैंडल से भारत का नक्शा बनाकर विश्व रिकार्ड बना चुका है। लगातार 36 घंटे सफाई अभियान चलाकर एक और विश्व रिकार्ड की ओर अग्रसर है। यहां के ब्लाक सिकंदराबाद में सफाई अभियान आज सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने अभियान को हरी झंडी दी। सफाई अभियान में शहर के स्कूली बच्चों के साथ, सरकारी कर्मचारी, एनजीओ के कर्मी तथा महिलाएं भी बढ़चढ़ कर भागेदारी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी