आजम खां देशद्रोही : साध्वी प्राची

बयान देकर अक्सर विवादों में घिरी रहने वाली डा. साध्वी प्राची के तेवर रविवार को एक बार फिर तल्ख रहे। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां देशद्रोही हैं।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2015 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2015 10:51 PM (IST)
आजम खां देशद्रोही : साध्वी प्राची

लखनऊ। बयान देकर अक्सर विवादों में घिरी रहने वाली डा. साध्वी प्राची के तेवर रविवार को एक बार फिर तल्ख रहे। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां देशद्रोही हैं। इसीलिए वह योग का विरोध करते हैं। साध्वी ने यह भी कहा कि मुस्लिमों की बढ़ती आबादी देश की तरक्की में बाधा है। योग का जो मुस्लिम विरोध कर रहे हैं, वह दुनिया के 177 देशों को छोड़कर कहीं भी जा सकते हैं। मुजफ्फरनगर से दिल्ली लौट रहीं डा. साध्वी ने मोदीपुरम में पत्रकार वार्ता के दौरान आजम खां पर जमकर प्रहार किया। कहा कि आजम खां अगर सच्चे हिंदुस्तानी हैं तो उन्हें अपने विश्वविद्यालय का नाम शहीद भगत सिंह व अब्दुल हमीद आदि के नाम पर रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आजम खां और कुछ मुसलमान योग का विरोध कर रहे हैं, जबकि 177 देशों में लोग सुबह-सवेरे योग से अपने को स्वस्थ बना रहे हैं। जिन मुसलमानों को योग से आपत्ति है तो वह इन देशों के अलावा कहीं भी जाकर रह सकते हैं। देश की तरक्की में सबसे बड़ा रोड़ा मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या है। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या ङ्क्षहदुओं का धार्मिकस्थल है और राम मंदिर हर हाल में वहां बनकर रहेगा। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में जंगलराज है। अपराध चरम सीमा पर है। उन्होंने पत्रकार जगेंद्र हत्याकांड का जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर पत्रकारों को सुरक्षा दिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी