अखिलेश यादव का आरोप- राजनीतिक विद्वेष के चलते सपा कार्यकर्ताओं पर टूट रहा भाजपा का कहर

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक विद्वेष के चलते भाजपा का कहर टूट रहा है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 10:06 PM (IST)
अखिलेश यादव का आरोप- राजनीतिक विद्वेष के चलते सपा कार्यकर्ताओं पर टूट रहा भाजपा का कहर
अखिलेश यादव का आरोप- राजनीतिक विद्वेष के चलते सपा कार्यकर्ताओं पर टूट रहा भाजपा का कहर

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक विद्वेष के चलते भाजपा का कहर टूट रहा है। 30 मई से पांच जून तक प्रदेश में सपा के आठ प्रमुख कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई। साथ ही समाज विशेष के करीब दो दर्जन लोगों को भी मौत के घाट उतार दिया है।

मंगलवार को जारी बयान में अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ऐसे अराजक हालात कभी नहीं रहे। सरकार की पकड़ नहीं होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। उन्होंने अंबेडकरनगर के टांडा, आजमगढ़ के रोवांपार, गौतमबुद्धनगर के गांव गढ़ी, जौनपुर के उड़ली गांव, गाजीपुर के सलारपुर, हापुड़ के ददायरा, लखीमपुर खीरी के मोहद्दीनपुर, मीरजापुर के पुजागिर बाजार में हुई हत्याओं का जिक्र करते हुए जाति विशेष के प्रति उत्पीड़नात्मक नीति अपनाने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा को समाज तोडऩे और भाई-भाई में बंटवारा कराने की महारत हासिल है। नफरत का जहर फैलाकर सत्ता का अपहरण करना उन्हें आता है। सपा जनता की आवाज सदन से सड़क तक उठाती रहेगी।

बड़े मंगल पर प्रसाद ग्रहण

मंगलवार को सपा कार्यालय में अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने बड़े मंगल का प्रसाद ग्रहण किया। अखिलेश ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भंडारों में प्लास्टिक व फाइबर की प्लेटों का प्रयोग न करने का आग्रह किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी