जांच हो तो विवादित हो जाएँगी 30 हज़ार मस्जिदः सिंहल

विश्व हिन्दू परिसद के सरंक्षक अशोक सिंहल ने कहा कि भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनाएंगे। वह भूमि रामजी की थी और उनकी ही रहेगी। देश की अदालत राम मंदिर के पक्ष मे निर्णय दे चुकी है साफ़ हो चुका है की वहां पहले भी राम मन्दिर ही

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2015 01:45 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2015 01:51 PM (IST)
जांच हो तो विवादित हो जाएँगी 30 हज़ार मस्जिदः सिंहल

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिसद के सरंक्षक अशोक सिंहल ने कहा कि भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनाएंगे। वह भूमि रामजी की थी और उनकी ही रहेगी। देश की अदालत राम मंदिर के पक्ष मे निर्णय दे चुकी है साफ़ हो चुका है की वहां पहले भी राम मन्दिर ही था और रहेगा भी। यदि किसी मे हिम्मत है तो जाओ काशी के मन्दिरो को तोड़ लो। अन्तर इतना है की काशी मे मंदिर दिखते है और अयोधया मे मंदिर कम नज़र आता है। सिंहल ने आज बाग़पत में कहा कि यदि जाँच हो तो ३० हज़ार मस्जिद खत्म हो जाएँगी क्योंकि सभी विवादित है। योग पर उन्होंने कहा कि दुनिया को भारत ने दिया है और इसी के बूते ऋषि मुनियो ने भारत को स्वस्थ बनाया है। २१ जून को भी योग दिवस देश भर मे मनाया जायेगा। जो लोग इससे दूरी बना रहे हैं वो गलत है।

chat bot
आपका साथी