किसानों के सम्मान के साथ नवीन गन्ना पेराई सत्र शुरू

लखीमपुर : जिले के सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां व किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर में नवीन गन्ना प

By Edited By: Publish:Thu, 20 Nov 2014 09:33 PM (IST) Updated:Thu, 20 Nov 2014 09:33 PM (IST)
किसानों के सम्मान के साथ नवीन गन्ना पेराई सत्र शुरू

लखीमपुर : जिले के सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां व किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर में नवीन गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। जिलाधिकारी गौरव दयाल व पुलिस अधीक्षक संग तमाम किसानों ने मिल कारखाना पहुंच कर हवन-पूजन किया और डोंगे में गन्ना डालने के बाद बटन दबाकर पेराई सत्र की शुरुआत कराई। जिलाधिकारी ने इससे पूर्व पहली बैलगाड़ी व ट्रैक्टर तुलवाने वाले गन्ना किसानो को शाल ओढ़ाकर व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

बेलरायां संवादसूत्र के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष/जिलाधिकारी गौरव दयाल संग पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन करीब ग्यारह बजे मिल कारखाना भवन पहुंचे। जहा डोंगे के समीप पहले से मौजूद चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक वीएस राजकुमार व मिल उपाध्यक्ष गुरूजीत सिंह बब्बू ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर कर आभार जताया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कई किसानों व मिल अधिकारियों के संग डोंगे के समीप बनाए गए हवन कुंड के सामने बैठकर विधिवत हवन-पूजन किया। सिंगाही से आए यज्ञाचार्य पं.सोनेलाल व पंडित वीरेंद्र दीक्षित ने विधिवत हवन-पूजन का कार्यक्रम कराया। हवन-पूजन के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक किसानों व मिल अधिकारियों के साथ मानव रहित तौल-काटों पर पहुंचे, जहां सबसे पहले अपनी बैलगाड़ी व ट्रैक्टर तुलवाने वाले गन्ना किसानों को जिलाधिकारी ने तिलक लगाने के बाद शाल ओढ़ाकर व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से ताजा व अगौला रहित गन्ना मिल को आपूर्ति करने की अपील की। तौल कार्य शुरू कराने के बाद लाव-लश्कर के साथ डोंगे पर पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने डोंगे में गन्ना डालने के बाद बटन दबाकर मिल के नवीन गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत कराई। इस दौरान जिलाधिकारी ने मिल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने मिल अधिकारियों से मिल को निर्बाध गति व पूरी क्षमता पर चलाने की बात कही ताकि किसानों को कोई परेशानी न उठानी पडे़। इस मौके पर मिल प्रधान प्रबंधक वीएस राजकुमार, उपाध्यक्ष गुरूजीत सिंह बब्बू, पूर्व उपाध्यक्ष वीपी भल्ला, संचालक स्वतंत्र वर्मा वीरेंद्र वर्मा, सहायक अभियंता सिविल लुकमान खान, भूरेलाल सर्वेश गुप्ता, हरी सिंह चानी, जिला गन्ना अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव संग तमाम किसान व मिल अधिकारी मौजूद थे।

संपूर्णानगर संवादसूत्र के मुताबिक किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र 2014-15 का शुभारंभ गुरूवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी गौरव दयाल व एसपी अरविंद सेन ने डोंगे का बटन दबाकर नये पेराई सत्र का उदघाटन किया। साथ ही डोंगे में गन्ना भी डाला। इसके अलावा चीनी मिल में प्रथम बैलगाड़ी तुलवाने वाले किसान सुभाष चंद्र कनौजिया निवासी रामनगर को चना, गुड़, बाल्टी, वस्त्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और प्रथम ट्राली तुलवाने वाला किसान रामस्वरूप रानीनगर को भी पुरस्कृत किया। साथ ही सत्र 2013-14 में 238 शीघ्र प्रजाति गन्ना सर्वाधिक सप्लाई करने वाले किसान भूपेंद्र सिंह निवासी सेमरी, जरनैल सिह निवासी बमनगर, जगीर कौर बहादुरनगर को मिल प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने साल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी एसपी सिंह, मुख्य गन्ना अधिकारी वीपी पांडेय, चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह, स्थानीय थाना कार्यवाहक जगदीश वर्मा के अलावा वीरेंद्र शुक्ला, हरदीप सिंह, प्रमोद कुमार डब्लू, मंगी, इकबाल सिंह, विश्वनाथ तरूण भसीन आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अधिकारियों का हुआ सम्मान

बेलरायां : चीनी मिल के नवीन गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करने आए अध्यक्ष/जिलाधिकारी गौरव दयाल का चीनी मिल के कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। कर्मचारी हाल ही में चीनी मिल द्वारा स्थाई नियुक्ति प्रमाण पत्र मिलने से बेहद उत्साहित थे। इस पर उन्होंने पेराई सत्र का शुभारंभ करने आए जिलाधिकारी व संग आए पुलिस कप्तान का फूल मालाओं के साथ व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कर्मचारियों में राम कैलाश सोनी गोरख यादव रविंद्र वर्मा संग तमाम मिल कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी