आज रोपे जाएंगे 28 लाख पौधे, तैयारियां पूरी

संवादसूत्र, लखीमपुर: प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी पौधरोपण अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 11:17 PM (IST)
आज रोपे जाएंगे 28 लाख पौधे, तैयारियां पूरी
आज रोपे जाएंगे 28 लाख पौधे, तैयारियां पूरी

संवादसूत्र, लखीमपुर: प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी पौधरोपण अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले भर में 28 लाख पौधे रोपे जाएंगे। भियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए मॉनीट¨रग व्यवस्था चुनाव के तर्ज पर की गई है। जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा पौधरोपण अभियान का पर्यवेक्षण करेंगे। डीएम ने मंगलवार को पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की।

पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 24 सरकारी विभागों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेलवे रक्षा, आवास-विकास, औद्योगिक विभाग जिले में नहीं हैं। जिनका लक्ष्य रेशम विभाग पूरा कर रहा है। वन विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी नागेंद्र पांडेय के मुताबिक पौधरोपण अभियान की शुरूआत सुबह नौ बजे से होगी। जिले को पौधरोपण के लिए 15 सेक्टर में बांटा गया है। संबंधित बीडीओ को सेक्टर का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह जिले को सात जोन में भी बांटा गया हैए जिसकी कमान तहसीलदार को सौंपी गई है। पौधरोपण अभियान की मॉनीट¨रग इतनी सख्त है कि हर घंटे रोपण की रिपोर्ट ली जाएगी। जिले के सभी विधायक और सांसद पौधरोपण अभियान के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर पौधरोपण करेंगे। डीएम शैलेंद्र ¨सह ने पौधरोपण अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। आखिरी दिन विभागों ने किया पौध ढुलान

शासनादेश है कि 14 अगस्त तक पौधों का नर्सरियों से ढुलान कर साइडों पर रखवा दिया जाए लेकिन, सरकारी विभागों की लापरवाही के कारण मंगलवार को वन विभाग की डीसी रोड स्थित नर्सरी पर कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों की भीड़ जुट गई। यहां कुल 31 हजार पौधे थे। जिसे लेने के लिए संबंधित बीडीओ का आदेश मंगलवार की सुबह ही मिल पाया। जिससे पौधों के ढुलान में काफी दिक्कत हुई।

chat bot
आपका साथी