श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर नगर में निकली शोभायात्रा

महिला श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ चल रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:03 AM (IST)
श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर नगर में निकली शोभायात्रा
श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर नगर में निकली शोभायात्रा

लखीमपुर: श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद शुक्रवार को धूमधाम से श्री श्याम प्रभु की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर शुक्रवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के खाटू श्याम मंदिर से होते हुए नगर पालिका रोड, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड, मेला रोड होते हुए वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई। यहां वैदिक परंपरा से खाटू वाले श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में सबसे आगे श्याम बाबा की सवारी चल रही थी उसके बाद पुरुष व महिला श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ चल रही थी। शोभायात्रा में शामिल लोग प्रभु श्याम के भजन गाते चल रहे थे। महिलाएं कीर्तन करती हुई चल रही थी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों के साथ ही युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्याम फाल्गुन महोत्सव में शनिवार को शाम 7.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें गुरुग्राम से नरेश सैनी व नानपारा से कुमार शानू भजन गायक को बुलाया गया है। इसके अलावा 23 फरवरी को श्याम जी का भोग यानी भंडारा होगा। भंडारा सुबह 11 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी