प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किया भव्य स्वागत

मैगलगंज (लखीमपुर) : भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष व प्रभारी सीतापुर प्रदीप शुक्ला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:18 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किया भव्य स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किया भव्य स्वागत

मैगलगंज (लखीमपुर) : भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष व प्रभारी सीतापुर प्रदीप शुक्ला श्यामू को लखनऊ में संपन्न हुई किसान महापंचायत के बाद प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर सैकड़ों किसानों व ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

लखनऊ के जागर्स पार्क में यूनियन ने विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया था। जिसमें लगभग पचास हजार किसानों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखा था। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल ¨सह यादव, बादशाह ¨सह व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया था। वहीं प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने यूनियन के संस्थापक राकेश ¨सह चौहान से फोन पर वार्ता कर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए किसानों के प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोमवार को लखनऊ से मैगलगंज आने पर सैकड़ों किसानों ने महोली कस्बे व मैगलगंज की सीमा पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। क्षेत्र के सैकड़ो किसानों व्यापारियों ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर सीतापुर जिलाध्यक्ष श्याम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, मेराज खां, अंकुर तिवारी, पप्पू मिश्रा, जीतू पाण्डेय, मनोज गुप्ता, ललित गुप्ता, बंटू मिश्रा, सचिन शुक्ला, अंकित त्रिवेदी, कुलदीप त्रिवेदी, शीतल शुक्ला, संदीप शुक्ला, शिवकुमार तिवारी, पवन गुप्ता, डब्बू शुक्ला आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी