'भगवा अंगौछा ने अपने हाथों में ले रखा है कानून'

लखीमपुर : बुधवार को लोहिया भवन पर गोला से चलकर आए युवा नेता डॉ.अमितांशु के नेतृत्व में लगभग 200 लो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 10:59 PM (IST)
'भगवा अंगौछा ने अपने हाथों में ले रखा है कानून'
'भगवा अंगौछा ने अपने हाथों में ले रखा है कानून'

लखीमपुर : बुधवार को लोहिया भवन पर गोला से चलकर आए युवा नेता डॉ.अमितांशु के नेतृत्व में लगभग 200 लोगों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की। गोला से ही भाजपा छोड़कर पूर्व छात्र नेता रामनरेश वर्मा और गोपाल वर्मा भी साथियों के साथ सपा में शामिल हुए। इस अंवसर पर जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि यह संघर्ष का समय है। सभी लोगों को जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भगवा अगौछाधारी लोगों ने कानून अपने हाथों में ले रखा है, लोग डरे हुए हैं। बैठक का संचालन पूर्व सभासद लियाकत अली ने करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। बैठक को विधानसभा अध्यक्ष गोला अशोक वर्मा, अर्पित मिश्रा, संजीव कुमार बाल्मीकि, हंसराज वर्मा, प्रदीप गुप्ता, अमित वर्मा, नितेश शुक्ला, सिराज अहमद, आलोक वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि अब तक 42000 लोग प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं। दो लाख बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

chat bot
आपका साथी