झारखंड की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस गठबंधन की पूर्ण बहुमत की जीत पर नगर के राजदरबार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व झारखंड प्रभारी कुंवर आरपीएन सिंह को दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 06:10 AM (IST)
झारखंड की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
झारखंड की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

कुशीनगर : झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस गठबंधन की पूर्ण बहुमत की जीत पर नगर के राजदरबार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व झारखंड प्रभारी कुंवर आरपीएन सिंह को दी।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि झारखंड की जीत साबित कर रही कि कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। भाजपा नेताओं के जुमलों व काले कानूनों से जनता ऊबने लगी है। कुशीनगर के नेता आरपीएन सिंह का अब देश में कद बढ़ गया है। उनकी अगुआई में झारखंड की जीत ने भरोसा बढ़ाया है। संतोष श्रीवास्तव, नवीज आलम, मनीष जायसवाल मंटू, गुड्डू मल्ल, कन्हैया सिंह, मदनपाल सिंह, अरुण चौबे, महेंद्र सिंह, कन्हैया मल्ल, सिद्धार्थ चौरसिया, कलीम सिद्दीकी, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे। यूएनपीजी कॉलेज परिसर में भी कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़े।

जिला मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अनुप पटेल, प्रदीप मोदनवाल, मनीष सिंह, प्रदीप वर्मा, रिजवान, अखिलेश सिंह, महेंद्र सिंह, अमित कुशवाहा, अभिषेक मिश्र, प्रभुनाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी