कार्यकर्ताओं के दम पर फतह होगा मिशन 2019

कुशीनगर: पडरौना विधानसभा क्षेत्र के पचरुखिया गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला कोआपरेटीव बैं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 11:23 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के दम पर फतह होगा मिशन 2019
कार्यकर्ताओं के दम पर फतह होगा मिशन 2019

कुशीनगर: पडरौना विधानसभा क्षेत्र के पचरुखिया गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला कोआपरेटीव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन कर बूथ अध्यक्ष व समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। बूथ संख्या- 363, 64, 65, 66 आदि के अध्यक्ष व सदस्यों को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। इन्हीं के दम पर मिशन 2019 फतह किया जाएगा और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर 10 से 15 नवंबर तक अभियान चला कर सभी संसदीय क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि अवधेश प्रताप ¨सह ने कहा कि मिशन 2019 की सफलता के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, ¨वध्यवासिनी तिवारी, मोहन खरवार, विवेकानंद शुक्ल, नन्दकिशोर गुप्ता, रमेश मिश्र, विजय कुमार सोनी, प्रदीप पांडेय आदि शामिल रहे। इसी क्रम में होरलापुर बाजार में समारोह का आयोजन कर सेक्टर संयोजक प्रद्युम्न कुमार मिश्र द्वारा बूथ संख्या- 147, 148, 149, 151, 154 आदि के अध्यक्ष व बूथ समिति कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।अश्विनी कुमार त्रिपाठी व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मोहन खरवार ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस दौरान रामचंद्र प्रजापति, त्रिलोकी ¨सह, सुभाष गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, रामअवध ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी