महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

घास काटने गई महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 09:39 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 09:39 PM (IST)
महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गई महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपित के परिवार के लोग समझौता दबाव बनाने लगे, नहीं मानने पर पीड़िता के परिजनों की बेरहमी से पिटाई की।

घटना 29 मार्च की दोपहर की बताई जा रही है। पीड़िता का कहना है कि सरेह में घास काटने गई थी। आरोपित अपने खेत की सिचाई कर रहा था। अकेले देखकर मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। कुछ लोगों के साथ वह मेरे घर पहुंचकर समझौता के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मेरी ननद, देवर व पति को मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी