संदिग्ध परिस्थियों में महिला जली, गंभीर

कुशीनगर: हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव कोहरौली में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे एक महिला बुरी तरह झुलस गई

By Edited By: Publish:Sat, 28 Mar 2015 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2015 09:22 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थियों में महिला जली, गंभीर

कुशीनगर: हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव कोहरौली में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे एक महिला बुरी तरह झुलस गई। आस-पास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया, महिला की हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी अंजना(27) व उसके पति जितेंद्र के बीच काफी दिनों से मनमुटाव चलता है। जितेंद्र व उसके भाभी के बीच संबंध के आरोप में पति-पत्नी के बीच कई बार पंचायत भी हो चुकी है। जबकि अंजना के कोई संतान नहीं है। कुछ दिन पूर्व जितेंद्र ने अपनी संपत्ति भी भतीजों के नाम कर दी। जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद चरम पर पहुंच गया। शनिवार की सुबह महिला को जल जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लाया गया, महिला की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज सुकरौली मनोज ¨सह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पीड़िता के बयान के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी