जन प्रतिनिधियों के वादे के बाद भी गड्ढे से मुक्त नहीं हुई सड़क

जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए तीन वर्ष पूर्व भाजपा ने अभियान चलाया। सड़कों की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च भी हुए। इसके बाद भी सड़कें बदहाल हैं। इन पर चलना मुश्किल है। गड्ढे युक्त सड़कों को बनाने के लिए ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों से मांग भी की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण चायल विधायक से जन सुनवाई में भी शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद सड़कों की खस्ता हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 12:00 AM (IST)
जन प्रतिनिधियों के वादे के बाद भी गड्ढे से मुक्त नहीं हुई सड़क
जन प्रतिनिधियों के वादे के बाद भी गड्ढे से मुक्त नहीं हुई सड़क

चायल : जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए तीन वर्ष पूर्व भाजपा ने अभियान चलाया। सड़कों की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च भी हुए। इसके बाद भी सड़कें बदहाल हैं। इन पर चलना मुश्किल है। गड्ढे युक्त सड़कों को बनाने के लिए ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों से मांग भी की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण चायल विधायक से जन सुनवाई में भी शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद सड़कों की खस्ता हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

विकास खंड नेवादा के चंदूपुर अमरायन गांव से पदुमनाथपुर सुरसेनी गांव को जोड़ने वाली साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण 2001 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व विधायक निधि से करवाया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 20 वर्षो में एक बार भी सड़क मरम्मतीकरण का कार्य नहीं हुआ। लंबे समय से गिट्टियां उखड़ने से कहीं-कहीं तो सड़क ही गायब हो चुकी है। इससे राहगीरों का पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। चंदूपुर गांव के रामकुशल तिवारी, श्रीश्याम मिश्रा, संजीव मिश्रा, विनय मिश्रा ने बताया कि विधान सभा चुनाव के दौरान विधायक संजय कुमार गुप्ता ने और लोक सभा चुनाव के दौरान सांसद विनोद सोनकर ने सड़क मरम्मतीकरण करवाने का वादा किया था। चुनाव बाद ग्रामीणों को आस जगी थी कि जल्द ही सड़क की मरम्मत हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि सरायअकिल में विधायक हर 15 दिन में क्षेत्र की जनता की समस्या निदान के लिए जनता दरबार लगाते हैं, जिसमें सड़क की मरम्मत की शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कुछ काम नहीं हुआ है। सांसद और विधायक की उपेक्षा से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

रक्सौली मार्ग पर जलभराव, चलना मुश्किल

संसू, पश्चिमशरीरा : विकास खंड सरसवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत रक्सौली के मुख्य मार्ग के किनारे जल निकासी के लिए नाली नहीं होने से जलभराव हो गया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। रास्ता खराब होने के कारण अभी तक कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। उनमें बच्चे भी शामिल हैं। अंधावा गौरव त्रिपाठी, रिशु त्रिपाठी, दीपू नारायण त्रिपाठी, राजेश शुक्ला का कहना है कि नाली बनाने की मांग प्रधान व खंड विकास अधिकारी से की थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

कीचड़ युक्त रास्ते से परेशानी

संसू, भरवारी : नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 20 में कुछ स्थानों पर जल निकासी के लिए नाली नहीं बनाई गई है। इससे लोगों के घरों का दूषित पानी रास्ते में फैल रहा है। कस्बे के बिनोद कुमार, कंचन लाल ने बताया कि जहां पर नाली बनाई भी गई है। उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे रास्ते पर कीचड़ हो गया है। लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत अधिशासी अधिकारी गिरीश कुमार से की गई थी। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया है।

सफाई व्यवस्था चौपट, गांव में फैली गंदगी

केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति भी की गई। क्षेत्र के बेरौचा ग्राम में तैनात सफाई कर्मी कई महीने से नहीं आया है। इसकी वजह से नालियां चोक हो गई हैं। साथ ही रास्ते में गंदगी फैली हुई। गांव के दीपक, रमेश व पवन का कहना है कि इसकी शिकायत प्रधान व एडीओ पंचायत से की गई थी, मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

जन प्रतिनिधि के बोल ..

विकास खंड नेवादा के चंदूपुर अमरायन गांव से पदुमनाथपुर सुरसेनी गांव को जोड़ने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील है। इसकी लोगों ने शिकायत की है। सड़क को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग से स्टीमेट तैयार कराया जा चुका है। बजट मिलते ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

संजय गुप्ता, चायल विधायक

chat bot
आपका साथी