चोरी की बाइक व तमंचे के साथ चार गिरफ्तार

जासं कौशांबी चोरी की बाइक व तमंचे के साथ शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पूरे जिले में वाहनों को लेकर चेकिग अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:13 PM (IST)
चोरी की बाइक व तमंचे के साथ चार गिरफ्तार
चोरी की बाइक व तमंचे के साथ चार गिरफ्तार

जासं, कौशांबी : चोरी की बाइक व तमंचे के साथ शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पूरे जिले में वाहनों को लेकर चेकिग अभियान चलाया गया।

पिपरी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने कोखराज थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा निवासी कुलदीप यादव व खल्लाबाद निवासी अमित पटेल को एक चोरी की बाइक व तमंचा और करतूस के साथ पकड़ा है। तिल्हापुर चौकी प्रभारी राम कुमार ने तिल्हापुर के विश्वनाथ को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार महेवाघाट के एसआइ बिजेंद्र सिंह ने वारंटी नीरज सिंह को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। जांच में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

जासं, कौशांबी : टेंवा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार राय व फ्लाइंग स्कार्ट प्रभारी बलराम सिंह रविवार की दोपहर टेंवा चौकी के सामने वाहनों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान उनको महेवाघाट की ओर से एक सफेद बोलेरो आती हुई दिखी। उनका इशारा पाकर साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। पहले तो वाहन चालक ने हॉर्न बजाकर निकल जाने का संकेत दिया। जब पुलिस सड़क से नहीं हटी तो चालक ने गाड़ी रोक दी और वाहन सवार उमेश सिंह व संतोष यादव निवासी गरौली बोलेरो छोड़कर भागने लगे। सिपाहियों ने उमेश को पकड़ लिए। जबकि संतोष मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी के बाद पुलिस को तमंचा व कई जिदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उमेश के खिलाफ कार्रवाई कर दी और संतोष की तलाश कर रही।

chat bot
आपका साथी