24 घंटे में बाकरगंज का जला ट्रांसफार्मर बदलें

जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने सोमवार को जन सुनवाई किया। इसमें 213 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। 31 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों से वार्ता कर मौके पर करा दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:21 AM (IST)
24 घंटे में बाकरगंज का जला ट्रांसफार्मर बदलें
24 घंटे में बाकरगंज का जला ट्रांसफार्मर बदलें

जासं, कौशांबी : जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने सोमवार को जन सुनवाई किया। इसमें 213 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। 31 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों से वार्ता कर मौके पर करा दिया गया।

जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अवधरानी ने जनसुनवाई की। बाकरगंज गांव के महेश चंद्र ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए दो ट्रांसफार्मर कई दिन पूर्व जल गए हैं। उन्हें बदला नहीं जा रहा है। इस पर अध्यक्ष ने एक्सईओ को दूरभाष के माध्यम से 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया है। खंड सरसवां क्षेत्र के अढौली गांव निवासी दिव्यांग अर्जुन सिंह ने प्रमाणपत्र बनाने से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई। शाहपुर के कई लोगों ने प्रधानमंत्री आवासीय सुविधा के तहत घर बनाने की मांग किया। पश्चिम शरीरा गांव के लोगों ने शौचालय बनाने को घन की मांग किया। इस दौरान विमल गुप्ता, विवेक केशरवानी, हिमांशु जायसवाल, घनश्याम सिंह, राहुल शुक्ल, विमलेश मिश्र, महेश केशरवानी, विकास सिंह, आशुतोष सिंह अमित सिंह, अश्विनी कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी