प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय को बनाया आवास, सस्पेंड

कौशांबी : नेवादा ब्लाक के गौरा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका ने ही कब्जा कर उसको आवास बना लि

By Edited By: Publish:Fri, 03 Jul 2015 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2015 10:36 PM (IST)
प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय को बनाया आवास, सस्पेंड

कौशांबी : नेवादा ब्लाक के गौरा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका ने ही कब्जा कर उसको आवास बना लिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में दर्ज कराई थी। बीएसए ने एबीएसए से जांच कराई तो मामला सही पाया। इससे नाराज बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।

नेवादा ब्लाक के गौरा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा ¨सह के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय पर कब्जा जमा लिया है। ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय पर कब्जा करने के बाद प्रधानाध्यापिका ने उसे आवास में तब्दील कर दिया है, इससे छात्रों को पठन-पाठन में दिक्कत होती है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव ने प्रकरण की जांच एबीएसए रतनलाल से कराई। एबीएसए ने जांच की तो आरोप सही पाए। इसकी रिपोर्ट बीएसए को दी गई। बीएसए ने नोटिस देकर प्रधानाध्यापिका से जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर बीएसए ने गुरुवार को प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।

chat bot
आपका साथी