प्रभात फेरी से जगाया देश भक्ति का जज्बा

विद्या मंदिर द्वारा संचालित स्कूल की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी, गौरव सेनानी एकता की भी रैली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 10:27 PM (IST)
प्रभात फेरी से जगाया देश भक्ति का जज्बा
प्रभात फेरी से जगाया देश भक्ति का जज्बा

कासगंज, जागरण संवाददाता। शहर में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा निकाले गए पथ संचलन ने शहर की राहों को देशभक्ति के नारों से गुंजा दिया। झांकियों ने कुंभ मेला एवं देश भक्ति का संदेश दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिलता चौहान के नेतृत्व में घंटाघर से प्रभात फेरी निकाली। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू हुई प्रभात फेरी गांधी मूíत चौराहा तक पहुंची। यहां पर भी माल्यार्पण किया। गौरव सेनानी एकता के बैनर तले भी रैली निकाली गई। वहीं एनआर पब्लिक स्कूल में देश में अमन एवं शांति की कामना के लिए हवन यज्ञ किया। प्रबंधक विवेक राजपूत ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। इधर शहर में सूरजप्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर में अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव यदुवंशी एवं स्वदेशी जागरण मंच के शांतनु चौधरी ने ध्वजारोहण किया। कासगंज नगर में पथ संचलन निकाला। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पथ संचलन में छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रांत की वेशभूषा में संदेश दे रहे थे। घोष की धुन गूंजती रही। वीके जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में विनय कुमार जैन, यश जैन एवं डॉ.प्रदीप कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। छेदालाल जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। माया देवी पब्लिक एकेडमी में संस्थापक अनोखेलाल यादव, कस्तूरी देवी पाराशर इंटर कॉलेज में प्रधानपति दयाशंकर ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छात्रों ने प्रस्तुति दी।। डॉ.भीमराव अंबेडकर उमावि अशोक नगर में राकेश कुमार नागर ने ध्वजारोहण किया। शहर के अन्य स्कूल कॉलेजों में भी कार्यक्रम संपन्न हुए।

chat bot
आपका साथी