सीसीटीवी से होगी स्वतंत्रता दिवस पर निगरानी

पुलिस ने दो सौ लोगों को चिहिनत किया है। इसमें से सौ लोगों को रेड कार्ड थमाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 12:10 AM (IST)
सीसीटीवी से होगी स्वतंत्रता दिवस पर निगरानी
सीसीटीवी से होगी स्वतंत्रता दिवस पर निगरानी

जासं, कासगंज: गणतंत्र दिवस की तिरंगा यात्रा के बाद हुए विवाद में पूरे प्रदेश की पुलिस को सक्रिय कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर कासगंज में विशेष निगरानी रहेगी। ऐसे में जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया तंत्र के साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर सीसीटीवीकी निगरानी रहेगी। उधर, कासगंज, गंजडुंडवारा और अमांपुर को संवेदनशील श्रेणी में शामिल करते हुए सुरक्षा के लिहाज से सेक्टरों में विभाजित कर दिया गया है। यहां दो सौ लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें से सौ को रेड कार्ड थमाया है।

गणतंत्र दिवस पर कासगंज शहर तिरंगा यात्रा के बाद सुलग उठा था। यहां यात्रा को लेकर विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। जिसमें चंदन गुप्ता की जान चली गई थी। तब से कासगंज में तिरंगा यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। स्वतंत्रता दिवस पर तमाम युवक फिर से तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे है। इस बार जोश है चंदन गुप्ता की मौत को यादगार बनाकर यात्रा की तैयारी का। लेकिन पुलिस पूरी तरह तिरंगा यात्रा पर बंदिश बनाए हुए है। जिले भर में किसी को भी तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है। शासन भी कासगंज की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। कासगंज, गंजडुंडवारा और अमांपुर को दो-दो सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यहां लगभग 200 असामाजिक तत्व चिह्नित कर पाबंद कर दिए है। इनमें से 100 को रेड कार्ड थमाए गए हैं, उन्हें चेतावनी दी है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर कैद रहेंगे। सड़कों पर प्रदर्शन किया तो जेल भेज दिया जाएगा। इसके अलावा कासगंज शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सभी व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वह अपने कैमरे व्यवस्थित रखें। इसके अलावा खुफिया विभाग पूरी तरह सतर्क है।

जिले भर में तिरंगा यात्रा पूरी तरह प्रतिबंध है। स्कूलों द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी होगी। जिन लोगों को रेड कार्ड दिए गए है, उन पर विशेष नजर रहेगी।

- शिवहरी मीणा, एसपी

जो पारंपरिक कार्यक्रम है, वह विधिवत होते रहेंगे। प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। तिरंगा यात्रा जैसी कोई नई परंपरा नहीं बन सकती है। तिरंगा यात्रा की कोई अनुमति नहीं दी गई है।

- आरपी ¨सह, डीएम

chat bot
आपका साथी