कार्यकर्ता चुनौती के रूप में स्वीकार करें पंचायत चुनाव

पंचायत स्तर पर संगठन को करें मजबूत प्रदेश मंत्री ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 06:31 AM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 06:31 AM (IST)
कार्यकर्ता चुनौती के रूप में स्वीकार करें पंचायत चुनाव
कार्यकर्ता चुनौती के रूप में स्वीकार करें पंचायत चुनाव

कासगंज: भारतीय जनता पार्टी की बैठक सोरों गेट स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को कहा।

प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनावों को गंभीरता से ले रही है। कार्यकर्ता इन चुनावों को चुनौती के रूप में स्वीकार करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर भाजपा को विजय मिलनी चाहिए। कार्यकर्ता अभी से तैयारियों जुट जाएं। पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए रखें। प्रत्येक पंचायत पर संगठन को सक्रिय रखने का कार्य करें। पंचायत चुनाव प्रभारी सतेंद्र पाल सिंह कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेने का आह्रवान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही निर्भर होती है। महेंद्र सिंह बघेल, डा. बी.डी राना, महेंद्र सिंह राना, बृजेश वर्मा, रामचंद्र चौहान, आदित्य काकोरिया, पिकी कश्यप, योगेश सोलंकी, दिनेश शाक्य, अशोक मौर्य, लवकुश वर्मा मौजूद रहे। जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप पार्टी: आम आदमी पार्टी की बैठक जिला मीडिया प्रभारी के आवास पर हुई। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने और चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा गया।

जिलाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिले में भी जिला पंचायत और पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव को लेकर सक्रिय हो जाएं। टीम बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाएं। लोगों की समस्याएं सुनें। उनका निराकरण कराएं। आम आदमी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। अध्यक्षता अध्यापक ओमवीर सिंह ने की। संचालन मीडिया प्रभारी संतोष राजपूत ने किया। मनोज शाक्य, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, विजय सिंह, असीम प्रताप सिंह, राजू लोधी, सुनील कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी