खेत व सड़कों से पानी कम होने पर लोग खुश

संवाद सूत्र मूसानगर यमुना व सेंगुर का जलस्तर बढ़ने से एक सप्ताह से खेत से लेकर सड़क तक ज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 07:41 PM (IST)
खेत व सड़कों से पानी कम होने पर लोग खुश
खेत व सड़कों से पानी कम होने पर लोग खुश

संवाद सूत्र, मूसानगर : यमुना व सेंगुर का जलस्तर बढ़ने से एक सप्ताह से खेत से लेकर सड़क तक जलमग्न हो गए थे। अब पानी कम होने लगा है तो लोगों को बहुत राहत मिल रही है और जल्द ही घर लौटने की उम्मीद जाग रही है। गुरुवार को कई सड़क व खेतों से पानी कम हुआ तो लोगों का आवागमन शुरू हुआ साथ ही किसानों ने खेतों की ओर रुख किया। अब कई गांवों में नाव से आवागमन बंद हो गया है।

पिछले दो दिनों से यमुना नदी का जलस्तर घटने से मूसानगर से दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव खत्म हो गया है। चपरघटा, मुसरिया, नगीना गांव को जाने वाली सड़क पर भी जलभराव खत्म होने से लोगों का आवागमन पहले की तरह शुरू हो गया है। वहीं नाव से आवागमन करने की समस्या से भी लोगों को राहत मिली है। हालांकि आढ़न व पथार गांव को जाने वाली सड़क पर अभी भी जलभराव होने के कारण नाव से आवागमन करना लोगों की मजबूरी बनी है। वहीं नाव की कमी के कारण इधर से उधर जाने वालों को काफी देर तक नाव का इंतजार करना पड़ रहा है। गांव के अनोखे लाल, विक्रम, केवट मनोज सिंह, विशंभर निषाद, गोरेलाल ने बताया कि यमुना नदी का पानी तेजी के साथ घटने से सेंगुर नदी का पानी तेजी से घट रहा है। जलभराव वाले क्षेत्र में पानी सिमटने के बाद अब लोगों को संक्रामक बीमारी का अंदेशा सता रहा है। इधर खेतों में फसल काफी बर्बाद हो गई है, लोग अब खेतों की सुध लेने भी जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी