सुबह पहुंची बरात, दोपहर में फेरे और शाम को विदाई

संवाद सूत्र रूरा (कानपुर देहात) लॉकडाउन की बंदिशों को लेकर दिन भर चले विवाह समारोह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 10:08 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 06:05 AM (IST)
सुबह पहुंची बरात, दोपहर में फेरे और शाम को विदाई
सुबह पहुंची बरात, दोपहर में फेरे और शाम को विदाई

संवाद सूत्र, रूरा (कानपुर देहात): लॉकडाउन की बंदिशों को लेकर दिन भर चले विवाह समारोह में बिना बैंड बाजे के उपस्थित 12 जनातियों व बरातियों के बीच जयमाल डालकर विवाह संपन्न हुआ। घर की महिलाओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ढोलक बजाकर विवाह गीत गाए।

रविवार को रसूलाबाद ब्लाक क्षेत्र के मालपुरवा गांव में विनोद की पुत्री प्रीति की बरात लॉकडाउन के चलते बेहद अनोखे व सादगी के साथ हुई। सुबह करीब दस बजे झींझक क्षेत्र ऊंछा, मुडे़रा से आई बरात में दूल्हा आनन्द कुमार व उनके पिता सूर्यसेन सहित दो चार पहिया वाहनों में कुल छह बराती आए थे। घर के पास बने जनवासे में बरातियों का स्वागत हुआ। दिन में द्वारचार, जयमाल व विवाह की रस्म अदायगी कराई गई। बेहद सादगी ढंग से बरात में जयमाल के वक्त कन्या पक्ष की महिलाओं ने ढोलक बजाकर विवाह गीत गाए। और सभी ने दूरी बनाते हुए दूल्हा व दुल्हन को आशीर्वाद दिया। मोहल्ले की महिलाओं ने अपने घरों के चबूतरों में बैठकर बरात देखी। शाम को बरात की विदा करा दी गई।

chat bot
आपका साथी