उन्नाव से आशा सिंह तो फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी होंगी कांग्रेस का चेहरा, यहां देखें - कानपुर परिक्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद सबसे पहले कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। गौरतलब है कि उन्नाव की एक हाईप्रोफाइल सीट से आशा सिंह का नाम तय हुआ है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 13 Jan 2022 01:31 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jan 2022 01:31 PM (IST)
उन्नाव से आशा सिंह तो फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी होंगी कांग्रेस का चेहरा, यहां देखें - कानपुर परिक्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 नई दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने यूपी विधानसभा चुनाव में 125 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें कानपुर से पांच, जालौन से दो, उन्नाव, फतेहपुर, महोबा, चित्रकूट और औरैया से एक-एक सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। उन्नाव में आशा सिंह और फर्रुखाबाद से पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को प्रत्याशी बनाया है। आशा सिंह का टिकट फाइनल होने के बाद उन्नाव की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ गया है। हालांकि प्रत्याशियों की सूची अभी तक जिलाध्यक्ष को नहीं मिली है लेकिन दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा होने की पुष्टि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आरती बाजपेई ने की है। 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा। पार्टी ने कई पीड़ित और संघर्षशील महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया है। #आ_रही_है_कांग्रेस pic.twitter.com/V6pTXP5315— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 13, 2022

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने यूपी की 125 सीटों पर टिकट फाइनल कर दी है, जिसमें 50 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। कानपुर की पांच सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें आर्य नगर विधानसभा से प्रमोद जायसवाल, कैंट से सुहैल अंसारी, किदवई नगर से अजय कपूर, बिल्हौर से ऊषा रानी और महाराजपुर से कनिष्क पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह उन्नाव सदर सीट से आशा सिंह का कांग्रेस का टिकट फाइनल कर दिया है। उन्हें टिकट मिलने के बाद उन्नाव की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं आशा सिंह प्रत्याशिता पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके लिखा है कि- भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी। 

उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!#Election2022

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 13, 2022

इसी तरह कांग्रेस की सूची में जालौन के कालपी सीट से उमाकांती और उरई सीट से उर्मिला सोनकर खाबरी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं महोबा से सागर सिंह, मानिकपुर से रंजना बरातीला पांडेय, फतेहुपुर के हुसैनगंज से शिवाकांत तिवारी और औरैया से सरिता दोहरे को टिकट दी गई है। वहीं फर्रुखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को फर्रुखाबाद सदर सीट से टिकट फाइनल की गई है।  इससे पहले भी वह एक बार फर्रुखाबाद सदर सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं और दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा । इससे पहले वर्ष 2002 कायमगंज सीट से कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं, इसके बाद 2007 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

chat bot
आपका साथी