परेड से बड़ा चौराहे की ओर सीधे जा सकेंगे दो और चारपहिया वाहन

भूमिगत स्टेशन से मशीन निकलने के दौरान बंद किया जाएगा यह वैकल्पिक मार्ग।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 01:52 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 01:52 AM (IST)
परेड से बड़ा चौराहे की ओर सीधे जा सकेंगे दो और चारपहिया वाहन
परेड से बड़ा चौराहे की ओर सीधे जा सकेंगे दो और चारपहिया वाहन

जागरण संवाददाता, कानपुर : परेड से बड़ा चौराहे को जाने वाला सीधा रास्ता दो और चार पहिया वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। शुक्रवार को कुछ समय के लिए इसका ट्रायल किया गया। यहां से हल्के वाहन अब आसानी से निकल सकेंगे। चुन्नीगंज से आने वाले और परेड से अस्पताल रोड व नवीन मार्केट होते हुए वीआइपी रोड को जाने वाले रूट पर दबाव कम होगा। वहीं भूमिगत स्टेशन निर्माण के लिए मशीन अंदर लाने और निकालने के दौरान यह रास्ता बंद रहेगा।

नवीन मार्केट भूमिगत मेट्रो स्टेशन के लिए यातायात का डायवर्जन किया गया था। बाएं तरफ वीआइपी रोड और दाहिनी ओर अस्पताल रोड होकर मूलगंज को जाने वाले वाहनों को निकालने की व्यवस्था की गई थी। परेड से बड़ा चौराहा जाने वाला सीधा मार्ग बंद था। इधर चुन्नीगंज भूमिगत स्टेशन के लिए डायवर्जन से वाहनों का दबाव अधिक होने लगा। ऐसे में अब दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को परेड से बड़ा चौराहा जाने के लिए सीधा रास्ता खोलने की तैयारी है। चुन्नीगंज से आने वाले और परेड से अस्पताल रोड व नवीन मार्केट होते हुए वीआइपी रोड को जाने वाले रूट पर दबाव कम होगा। वहीं भूमिगत स्टेशन निर्माण के लिए मशीन अंदर लाने और निकालने के दौरान यह रास्ता बंद रहेगा।

वर्जन:::

डायवर्जन मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए यह वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है। इससे हल्के वाहनों को निकालने की व्यवस्था की गई है। मशीन की आवाजाही के दौरान यह रास्ता बंद रहेगा। शुक्रवार को कुछ समय के लिए इसका ट्रायल किया गया है।

- राहुल मिठास, एडीसीपी ट्रैफिक

chat bot
आपका साथी