हमीरपुर में 12 साल की बालिका से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी

चिकासी थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात कही है।

By AbhishekEdited By: Publish:Sun, 22 Mar 2020 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2020 10:18 PM (IST)
हमीरपुर में 12 साल की बालिका से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी
हमीरपुर में 12 साल की बालिका से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी

हमीरपुर, जेएनएन। चिकासी थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम 12 साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना से लोगों के दिल दहल गए। दुष्कर्म के बाद पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी गई, घटना के बाद लोगों में रोष बना है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की बात कहते हुए घटना की पड़ताल शुरू की है। एसपी व एएसपी ने भी घटना स्थल का देर शाम मुआयना करके थाना पुलिस को जरूरी निर्देश दिए हैं।

चिकासी थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाला किसान पत्नी व बच्चों को लेकर रविवार सुबह फसल की कटाई करने के लिए खेतों पर गया था। घर पर उसकी 12 वर्षीय बेटी अकेली थी। देर शाम फसल की कटाई के बाद घर लौटा किसान परिवार नजारा देखकर सन्न रह गया। घर के कमरे में खून से लथपथ बेटी अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली।

घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने बालिका से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या की बात कही। प्रत्यक्षदर्शियों ने पेचकस से खोदकर हत्या करने और नाजुक अंग पर भी वार करने की आशंका जताई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस से परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष आरके पटेल ने बताया कि बालिका के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं, जिससे खून निकला है। मुंह में पेंचकस गोदकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है, मेडिकल परीक्षण के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

chat bot
आपका साथी