पूरे भारत में दिखेगा खंडग्रास चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों को देगा सुखद लाभ Kanpur News

शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजन के बाद सूतक काल में पट बंद हो जाएंगे।

By AbhishekEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 03:05 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 07:20 PM (IST)
पूरे भारत में दिखेगा खंडग्रास चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों को देगा सुखद लाभ Kanpur News
पूरे भारत में दिखेगा खंडग्रास चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों को देगा सुखद लाभ Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। मंगलवार को खंडग्रास चंद्रगहण लगने जा रहा है, इसके बाद से श्रावण मास शुरू होगा। ये चंद्रग्रहण कई राशियों के लिए सुखद लाभ देने वाला है। ग्रहण काल शुरू होते ही मंदिरों के पट हो जाएंगे और समाप्ति के बाद खुलेंगे। पंडितों ने इस अवधि में विशेष पूजन की तैयारी की है।

आषाढ़ मास की पूर्णिमा यानी 16 जुलाई की रात खंडग्रास चंद्रग्रहण लगेगा, यह ग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। ग्रहण 2.55 घंटे का होगा और इसका मोक्ष भोर में 4.00 बजे होगा। ज्योतिषविद् पद्मेश के मुताबिक ग्रहण का स्पर्श रात 1.37 बजे होगा और ग्रहण के सूतक काल में मंदिरों के पट बंद रहेंगे। ये सूतक 16 जुलाई की शाम 4.37 बजे से शुरू होगा और इसका मोक्ष भोर में 4:00 बजे होगा।

ज्योतिषविद ने बताया कि इस दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे। ग्रहण काल में देवी देवताओं की प्रतिमा का स्पर्श नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल में हवन, यज आदि कर्म किए जा सकते हैं। ग्रहों की शांति के लिए नवग्रह मंत्रों का जप करना चाहिए। ग्रहण काल में अन्न, वस्त्र का दान अवश्य करें। उन्होंने बताया कि यह चंद्रग्रहण ग्रहण तुला, कुंभ, कर्क और मीन राशि के लोगों के लिए सुखद लाभ देने वाला होगा।

शहर के मंदिरों के बंद हो जाएंगे पट

चंद्रग्रहण काल शुरू होते ही शहर में आनंदेश्वर मन्दिर, पनकी हनुमान मंदिर, सिद्धनाथ मन्दिर, वनखंडेश्वर मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों के पट साढ़े चार बजे तक बंद हो जाएंगे। इससे पहले मंदिर में मूर्ति का अभिषेक पूजन होगा। गंगा घाट पर सूतक काल में मंत्र जप करने वाले पहुंचेंगे।

chat bot
आपका साथी