शिवपाल सिंह यादव ने कहा, सभी जानते हैं कि राजीव गांधी हिन्दू थे

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गैर हिन्दू बताए जाने के मामले पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह बात तो बहुत पहले उठाई जानी थी। सभी जानते हैं कि राजीव गांधी हिन्दू थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 30 Nov 2017 11:45 AM (IST) Updated:Thu, 30 Nov 2017 02:24 PM (IST)
शिवपाल सिंह यादव ने कहा, सभी जानते हैं कि राजीव गांधी हिन्दू थे
शिवपाल सिंह यादव ने कहा, सभी जानते हैं कि राजीव गांधी हिन्दू थे

कानपुर (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में इन दिनों हाशिए पर चल रहे विधायक शिवपाल सिंह यादव ने राहुल गांधी के हिंदू या गैर हिंदू होने के साथ ही अयोध्या के राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया।कानपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव की अयोध्या के बारे में राय अब जुदा हो गई है। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गैर हिन्दू बताए जाने के मामले पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह बात तो बहुत पहले उठाई जानी थी। सभी जानते हैं कि राजीव गांधी हिन्दू थे। इसके साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर जाने पर भी उन्होंने बयान दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि सब राजीव गांधी के जीवित रहते हुए सोचना चाहिए था।

समाजवादी पार्टी में कभी शीर्ष के नेता में शुमार शिवपाल सिंह यादव बीते दिनों मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन समारोह में भी नहीं आए थे। आज कानपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। आज सपा नेता शिवपाल यादव एक कार्यक्रम के लिए कानपुर पहुंचे थे। शिवपाल यादव ने कहा कि धार्मिक नगरी अयोध्या में राम मंदिर ही बनाया जाना चाहिए। वहीं राम मंदिर बनाने के लिए उचित स्थान भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ चुनाव के दौरान राम मंदिर याद आता है, उसके बाद भूल जाते हैं। हम तो हमेशा उसको याद रखते हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि मंदिर या मस्जिद आपसी सहमति से बने। अगर ऐसा नहीं है तो फिर कोर्ट जो आदेश दे, उसको मानें। निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि अब क्या बोलें, परिणाम का इंतजार करें।

समाजवादी पार्टी में नेताजी के अखिलेश के पक्ष में खड़े हो जाने के बाद से शिवपाल ने अपनी अलग राह पकड़ ली है। इसकी शुरुवात उन्होंने मथुरा में की थी जहां बयान देकर उन्होंने अखिलेश यादव और उनकी पूर्ववर्ती सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि यदि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष बने रहने दिया होता तो इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनती।

यह भी पढ़ें: गायत्री प्रजापति मामले में पैरोकार को एके-47 से छलनी कर घर बम से उड़ाने की धमकी 

नेताजी की लगातार उपेक्षा से आहत शिवपाल सिंह यादव की अब राह जुदा होने जा रही है। इसका आधिकारिक एलान अब तक शिवापल ने नहीं किया है लेकिन जिस तरह समर्थकों से नए राजनीतिक दल को लेकर शिवपाल खेमा राय शुमारी करा रहा है उससे साफ है कि जल्द ही शिवपाल उत्तर प्रदेश की सियासत में नई पारी की शुरुवात करेंगे।

यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ भी आतंकियों के रडार पर

समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिंह यादव किस कदर खफा हैं इसकी बानगी जसवंतनगर है। जहां नगर निकाय चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर पार्टी के थिंक टैंक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जसवंतनगर से सपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने किया घूमर गाने पर डांस, मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने प्रचार नहीं किया था। भाजपा से सीएम योगी से लेकर सभी नेताओं ने प्रचार किया था। यूपी के निकाय चुनाव में प्रचार न करने के सवाल पर भी शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कल निकाय चुनाव का परिणाम आयेगा तो पता चल जायेगा किसकी जीत हुई है।

chat bot
आपका साथी