कानपुर की शिखा को बीएचयू मे मिलेगा चांसलर मेडल

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 99वे दीक्षांत समारोह मे कंप्यूटर साइंस विभाग की शिखा दुबे (कानपुर) और संस्कृत विद्या एवं धर्म विज्ञान संकाय के चंद्रकांत पांडेय को चांसलर मेडल प्रदान किया जाएगा।

By Edited By: Publish:Sun, 15 Jan 2017 01:28 AM (IST) Updated:Sun, 15 Jan 2017 10:51 AM (IST)
कानपुर की शिखा को बीएचयू मे मिलेगा चांसलर मेडल
कानपुर की शिखा को बीएचयू मे मिलेगा चांसलर मेडल

वाराणसी (जेएनएन)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 99वे दीक्षांत समारोह मे कंप्यूटर साइंस विभाग की शिखा दुबे (कानपुर) और संस्कृत विद्या एवं धर्म विज्ञान संकाय के चंद्रकांत पांडेय (सिंगरौली मप्र) को चांसलर मेडल प्रदान किया जाएगा। शिखा स्नातकोलार व चंद्रकांत स्नातक के छात्र रहे है। दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को एंफीथिएटर ग्राउंड मे होना है। इस दौरान मंच से 26 छात्र-छात्राओ को 30 मेडल प्रदान किए जाएंगे। विज्ञान संकाय की शिखा दुबे को चांसलर मेडल के साथ ही बीएचयू मेडल, स्व. महाराजा विभूति नारायण सिंह, स्व. श्रीमती अशर्फी देवी राय मेमोरियल, प्रो. उमेश सिंह गोल्ड मेडल मिलने वाला है। इसमे से दो मेडल मंच पर प्रदान किए जाएंगे।

शिखर छूने को आतुर शिखा

यशोदा नगर कानपुर निवासी एवं स्माल आ‌र्म्स फैक्ट्री मे प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात एसएन दुबे व शशि दुबे की लाडली शिखा दुबे शिखर छूने का आतुर हैं। बीएचयू मे उसको चांसलर सहित पांच गोल्ड मेडल मिलने वाले है। शिखा ने बताया कि फिलहाल व दक्षिण कोरिया मे सिग्नल प्रोसेसिंग पर रिसर्च कर रही है। वह आगे चलकर इसी क्षेत्र मे वैज्ञानिक बनना चाहती है।

chat bot
आपका साथी