पावन खिंड दौड़ में उत्साह से दौड़े शहरवासी

ग्रीनपार्क के फुटबाल मैदान से शुरू हुई दौड़ में लोगों को बताई गई वीर शिवाजी के अखंड शौर्य गाथा। वीर शिवाजी सॉन्ग दौड़ का भी आयोजन हुआ। चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

By AbhishekEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 06:54 PM (IST)
पावन खिंड दौड़ में उत्साह से दौड़े शहरवासी
पावन खिंड दौड़ में उत्साह से दौड़े शहरवासी

कानपुर (जागरण संवाददाता)। ग्रीनपार्क का फुटबॉल मैदान, उत्साह से लबरेज बच्चे और चेहरे पर मुस्कान लिए बड़े दौडऩे के लिए तैयार। हरी झंडी मिलते ही वीर शिवाजी के अखंड शौर्य गाथा को बताने के लिए सभी ने पावन खिंड दौड़ शुरू की। शहर की सड़कों पर उनको दौड़ते देख राहगीर भी कुछ देर के लिए ठिठक गए लेकिन जब दौड़ की जानकारी हुई तो उनका सिर भी गर्व से तन गया। ऐसा नजारा हर जगह देखने को मिला, जहां से दौड़ में शामिल प्रतिभागी गुजरे।

कीड़ा भारती द्वारा ग्रीनपार्क में देश की पहली पावन खिंड दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में शामिल शहरवासियों में गजब का उत्साह रहा। कीड़ा भारती के राष्ट्रीय पालक अनिल ने ग्रीनपार्क के फुटबॉल मैदान से दौड़ का शुभारंभ किया। शहर के स्कूलों से छात्र-छात्राएं दौड़ में शामिल होने के लिए सुबह से ही पहुंच गए। दौड़ की शुरुआत से पहले अनिरुद्ध ने वीर शिवाजी के शौर्य गाथा बताई।

दौड़ में हर आयु वर्ग का व्यक्ति, महिला व बच्चे भी शामिल हुए। यह दौड़ ग्रीनपार्क के फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर कचहरी रोड से होते हुए घूमकर ग्रीनपार्क के गेट नंबर 10 पर समाप्त हुई। प्रतिभागियों को जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई। अंत में वीर शिवाजी सॉन्ग दौड़ में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसमें चयनित प्रतिभागियों को मंच पर बुलाकर आयोजकों ने सम्मानित किया। इस इस अवसर पर लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सलिल विशनोई, डॉ. पालीवाल, डॉ. श्याम बाबू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी