कानपुर में कांग्रेस में शामिल होने को जोड़तोड़ शुरू , नए अध्यक्ष अपने हिसाब से चुनेंगे पदाधिकारी

पार्टी सूत्र बताते हैं कि उत्तर जिलाध्यक्ष नई कमेटी गठित करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने भरोसेमंद लोगों को सक्रिय होने का संदेश देना भी शुरू कर दिया है। यही हाल दक्षिण जिलाध्यक्ष का भी है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 11:18 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 12:25 PM (IST)
कानपुर में कांग्रेस में शामिल होने को जोड़तोड़ शुरू , नए अध्यक्ष अपने हिसाब से चुनेंगे पदाधिकारी
वहां से मुहर लगते ही कमेटी काम शुरू कर देगी

कानपुर, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शहर कांग्रेस कमेटी को दो धड़ों में बांटकर नए जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिए हैं। नए जिलाध्यक्षों की तैनाती के बाद से ही कमेटी में शामिल होने के लिए जोड़तोड़ शुरू हो चुका है। जिलाध्यक्षों के चहेतों ने शहर कांग्रेस कमेटी में शामिल होने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इस बाद दो कमेटी होने से ज्यादातर कार्यकर्ता मानकर कर चल रहे हैं कि उन्हेंं कहीं न कहीं तो स्थान मिल ही जाएगा। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने करीब साल भर पहले प्रदेश की सभी कमेटियों को भंग कर दिया था। जिसके बाद से पूर्व कमेटी ही कामकाज संभाल रही थी। अब शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर और शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण को बांटकर नए जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिए गए हैं। उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी और दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित को बनाया गया है। चूंकि नौशाद शहर कांग्रेस कमेटी की पूर्व कार्यकारिणी में महामंत्री थे ऐसे में कई पूर्व पदाधिकारियों ने भी अपनी जुगत लगानी शुरू कर दी है। हालांकि पार्टी सूत्र बताते हैं कि उत्तर जिलाध्यक्ष नई कमेटी गठित करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने भरोसेमंद लोगों को सक्रिय होने का संदेश देना भी शुरू कर दिया है। यही हाल दक्षिण जिलाध्यक्ष का भी है। कभी शहर कांग्रेस कमेटी में शामिल रहे दक्षिण क्षेत्र के कई चेहरे अब फिर सक्रिय हो गए हैं। उत्तर जिलाध्यक्ष के मुताबिक जल्द ही नई कमेटी का चयन पर सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी। वहां से मुहर लगते ही कमेटी काम शुरू कर देगी।

chat bot
आपका साथी